Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार • रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर • एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी • 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

नई दिल्ली

एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी

Updated on Sunday, November 29, 2026 16:39 PM IST

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली पुलिस की तत्‍परता और सूझबूझ से पैरालिसिस से पीड़ित एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई जा सकी। दरअसल, यह मामला शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी के क्षेत्र का है। पीसीआर कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस ने बिना एक पल गंवाए कार्रवाई की। दिल्‍ली पुलिस का दावा है कि विभाग का हर जवान नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्‍पर है।

शाहदरा जिला के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे गीता कॉलोनी के क्षेत्र में पीसीआर कॉल प्राप्‍त हुई थी। पीसीआर कॉल के दौरान बताया गया कि एक बुजुर्ग घर के भीतर बंद है और अंदर से मदद के लिए आवाज आ रही है। यह कॉल बुजुर्ग के पड़ोसी ने की थी। कॉल मिलते ही बीट ऑफिसर हेड कॉस्‍टेबल (एचसी) जितेंद्र तोमर बिना समय गंवाए मात्र 90 सेकेंड में मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो पाया कि पैरालिसिस से पीड़ित एक 75 वर्षीय बुजुर्ग फर्श पर पड़े थे। बुजुर्ग का सिर सोफे से फंसा था और वह दर्द से कराह रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेड कॉस्‍टेबल जितेंद्र तोमर तत्‍परता, साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्‍होंने लोहे की ग्रिल को काटकर घर के भीतर प्रवेश किया और बुजुर्ग चमन लाल को सुरक्षित निकाला। साथ ही, इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। इस तरह पुलिस स्‍टॉफ की मदद से एक सीनियर सिटीजन को तत्‍परता दिखाते हुए बचाया गया। दिल्‍ली पुलिस का हर जवान नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्‍पर है।

वहीं, एक अन्‍य मामले में दिल्‍ली पुलिस ने थाना अलीपुर और एएटीएस की टीम ने इलेक्ट्रिक वाहनों की लिथियम बैटरियां चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ई-वाहनों से बैटरियां चोरी कर उनके सेल और अन्य पुर्जे अलग करते थे। इसके बाद उन्हें रिफर्बिश कर बाजार में बेच देते थे।

इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा किया है।

 

Have something to say? Post your comment
एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

: एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

: दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

: एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

: नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

: Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

X