Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’ • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया • विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा • कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

नई दिल्ली

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

Updated on Thursday, November 19, 2026 16:14 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज गुरुवार को मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से राजधानी को साफ और हरा-भरा रखने की अपील की। इस अभियान में अभिनेत्री ईशा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ और सिंगर बिस्मिल व स्टेबिन बेन भी शामिल हुए। सभी ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने की अपील की।

सफाई अभियान के दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल सिर्फ मुनक नहर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद पूरी दिल्ली में सफाई को लेकर जागरूकता फैलाना है। इसमें यमुना नदी को साफ रखना भी शामिल है।

सीएम गुप्ता ने कहा, ”यह सिर्फ मुनक नहर की बात नहीं है, बल्कि पूरी दिल्ली और हमारी यमुना को साफ रखने की बात है। हमें अपने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है। दिल्ली हम सभी की है, इसलिए इसे साफ रखना भी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम पूरे उत्साह के साथ अपने त्योहार मनाते हैं और अपनी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में यह भी हमारी जिम्मेदारी है कि हर आयोजन के बाद शहर और उन सभी जगहों की सफाई करें, जहां कार्यक्रम हुए हैं।”

वहीं, अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और इधर-उधर कचरा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा, ”मैं चाहती हूं कि हर व्यक्ति, हर बच्चा, हर युवा और हर उम्र के लोग कचरा फेंकने से पहले एक बार सोचें कि यह हमारी धरती, हमारा देश और हमारा भविष्य है। यही सोच कचरा उठाते समय भी होनी चाहिए। जैसा कि मुख्यमंत्री ने भी कहा, यह किसी एक सरकार या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके जैसी मंत्री हैं, लेकिन अपने देश और दुनिया के प्रति जिम्मेदारी हम सभी की है।”

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इस पहल की तारीफ करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से ऐसे अभियानों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि लोगों को खुद आगे आकर काम करना होगा। जैकी ने कहा, ”यह सभी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बात को सुनना चाहिए और इस पर अमल करना चाहिए। सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।”

जैकी ने नदियों और जल स्रोतों को साफ रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ”पानी को साफ रखना और यमुना की सफाई करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर नदी को साफ रखना हमारा फर्ज है। हमें उन देवियों के चरणों में कचरा नहीं डालना चाहिए, जिनकी हम पूजा करते हैं। कृपया इस बात का ध्यान रखें। हम इन नदियों को देवी मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं।”

सिंगर बिस्मिल ने भी सफाई अभियान में आम लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, ”शहर को साफ रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन नागरिक होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। हमें अपना कचरा सही जगह पर डालना चाहिए और दिल्ली को साफ रखना चाहिए। यह मेरी दिल्ली है, हम सबकी दिल्ली है। आइए, इसे साफ रखें।”

वहीं, सिंगर स्टेबिन बेन ने लोगों से सफाई को रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति को अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए और छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए शहर को स्वच्छ बनाने में मदद करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

: एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

: नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

: Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

: 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

X