Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी • रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक • संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी • 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार • रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर • एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी • 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

राष्ट्रीय

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

Updated on Sunday, November 29, 2026 16:44 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में नशे की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के सामने ड्रग्स (नशा) एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस दौरान, पीएम मोदी ने नशे के खिलाफ समाज में बढ़ती सक्रियता और जोरों से चल रहे 'नशा मुक्त युवा अभियान' पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कार्यक्रम में नशीले पदार्थों की समस्या का पहला विषय रखा। उन्होंने कहा, "'मन की बात' समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरूक भी करते हैं। आज 'मन की बात' में मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है 'ड्रग्स' यानि 'नशे की लत'।"

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है। हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन युवाओं के इन सपनों के सामने नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है।

उन्होंने कहा, "मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है। 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी जोरों पर चल रहा है। ऐसे कितने ही प्रेरक उदाहरण हमारे सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं ने अपनी इच्छा-शक्ति से नशे की लत को हराया है। वे कठिन से कठिन परिस्थितियों से लड़ाई लड़करक बाहर निकले हैं। वे खुद से लड़े हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने एक युवा साथी से बात की, जिसने हिम्मत दिखाते हुए नशीले पदार्थों की लत से छुटकारा पाया और अपनी जिंदगी को फिर से संवारा। उससे बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "दोस्त, मैं आपको फिर से बहुत बधाई दूंगा कि आप ड्रग्स की इस भयानक लत से बाहर निकले। आपने दिखाया है कि जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है।"

उन्होंने युवा से बात करते हुए कहा, "आपकी बातें सुनकर ऐसे अनेक युवाओं को शक्ति मिलेगी, जो ड्रग्स की लत को छोड़ना चाहते हैं। परिवार के लिए, देश के लिए बहुत जरूरी है कि उसकी युवा-पीढ़ी ड्रग्स से बची रहे। आपको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

 

Have something to say? Post your comment
लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

: लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

: रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

: संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

: रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

: महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

: महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

: समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

: IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

X