Friday, 27 November 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट • अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

नई दिल्ली

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

Updated on Wednesday, November 25, 2026 11:25 AM IST

भारत की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ी वारदात हुई है। खबर है कि 20 वर्षीय युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई है। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस ने कार्रवाई कर 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। प्रीत विहार इलाके में हुए इस मामले में अब तक 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। खास बात है कि सभी पीड़िता को परिचित थे और कैफे में पार्टी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।


3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अभी 3 की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी सभी कड़कड़डूमा स्थित कैफे 8 में काम करते थे। पीड़िता ने देर रात हुए कथित दुष्कर्म की शिकायत अल सुबह दिल्ली पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर जांच में पुलिस जुट गई है। वारदात कैफे में कथित तौर पर एक पार्टी के दौरान हुई थी।


देर रात 3 बजे कैफे में हुई पार्टी
वारदात दिल्ली के प्रीत विहार स्थित कैफे में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे युवती प्रीत विहार थाने पहुंची और अपने साथ हुई कथित घटना की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है और कड़कड़डूमा के इसी कैफे में काम करती है। आरोपी सभी छह लोग एक-दूसरे के परिचित हैं।


सोमवार रात 8 लोग सल्तनत नाम के एक कैफे जाने के लिए तैयार हुए थे। खास बात है कि यह कैफे रात 11 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाता है। खबरें हैं कि एक कर्मचारी के पास कैफे की चाबी थी और उसने ताला खोलकर देर रात पार्टी की तैयारी कर ली। पार्टी में शामिल सभी लोगों ने कथित तौर पर शराब पी थी और रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर कैफे से बाहर निकले थे।


दिल्ली पुलिस ने कहा, 'कल रात प्रीत विहार के एक कैफे में आठ लोग गए थे और वह 11.30 बजे बंद हो गया था। पर उनमें से एक के पास चाबी थी, तो उन्होंने उसे खोलकर पार्टी की।' पुलिस अधिकारियों ने कहा, 'उन्होंने शराब पी और करीब 3:30 बजे कैफे से निकल गए। कैफे से निकलने के बाद उन्होंने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।'


महिला के आरोप
रात 3 बजे के बाद तक चली पार्टी के बाद जब सभी लोग चले गए, तो महिला ने आरोप लगाए कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसने ये भी आरोप लगाए थे कि अन्य साथियों ने उनकी मदद की थी। पुलिस ने FIR में 4 युवकों और 2 महिलाओं के नाम लिखे हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आ रहा है कि वह एक वाहन में एक युवक और दो महिलाओं के साथ निकल रही हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है और कड़कड़डूमा के इसी कैफे में काम करती है। आरोपी सभी छह लोग एक-दूसरे के परिचित हैं और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

: एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

: एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

: नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

: Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

X