Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

मनोरंजन

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

Updated on Saturday, November 28, 2026 17:18 PM IST

गोआ के पणजी में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान ‘वर्चुअल भारत’ पर एक पैनल चर्चा हुई। इसमें भारत की विविध कहानी कहने की परंपराओं, रचनात्मक स्वतंत्रता और सिनेमा के बदलते स्वरूप पर बातचीत की गई। इस सत्र में जाने-माने फिल्म निर्माता भरत बाला और भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी धीरज सिंह शामिल हुए।

भरत बाला ने अपनी रचनात्मक विचारधारा के बारे में बात करते हुए, कहा कि वे म्यूज़िक वीडियो, शॉर्ट फ़िल्म, फ़ीचर फ़िल्म, फ़िक्शन और नॉन-फ़िक्शन के बीच कोई फ़र्क नहीं करते। कल शुक्रवार को सत्र के दौरान, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी स्वरूप में कहानी सुनाना और रचनात्मक अभिव्यक्ति ही सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए।पिछले पांच वर्षों के अपने काम पर चर्चा करते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे वे देश के सुदूर कोनों तक कैमरे लेकर गए, आम लोगों से जुड़े, उनका भरोसा जीता और उन्हें अपनी कहानियाँ साझा करने के लिए एक मंच दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि फ़िल्म निर्माण का असली सार पहले से तय कहानियों को थोपने के बजाय, लोगों के वास्तविक अनुभवों को कैमरे में कैद करना है।

‘वर्चुअल भारत’ पहल का ज़िक्र करते हुए भारत बाला ने बताया कि भारत की अद्भुत सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता अनकही कहानियों का एक विशाल स्रोत है। वर्चुअल भारत एक क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म पर 143 फ़िल्मों को एक साथ लाती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अपनी एक सार्थक पहचान बनाने के लिए, फ़िल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना और सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत ही नया ग्लोबल है।” बाला ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत के वास्तविक जीवन अनुभवों पर आधारित कहानियाँ दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में दर्शकों का एक बहुत बड़ा आधार है और यहां कहानियों का एक अद्भुत भंडार है। उन्होंने कहा कि भारत में वैश्विक स्तर पर कहानी कहने की कला में एक मजबूत आवाज़ बनकर उभरने की अपार क्षमता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय सिनेमा को बाहरी धारणाओं और प्रभावों तक सीमित रहने के बजाय, अपनी खुद की सांस्कृतिक जड़ों और मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सिनेमा, कला और वास्तविकता के बीच के संबंधों पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि कलात्मक अभिव्यक्ति को मानवीय अनुभवों से ताकत मिलती है और अंततः यह अपनी एक अलग दुनिया रचती है।

वहीं, धीरज सिंह ने कहा कि फिल्म महोत्सवों का उद्देश्य केवल फिल्में दिखाना ही नहीं होता है। उन्होंने बताया कि ये महोत्सव दर्शकों को सिनेमा की व्यापक दुनिया से परिचित कराते हैं, सिनेमा की समझ को विकसित करते हैं और नए फिल्म निर्माताओं को सीखने, एक-दूसरे से जुड़ने और अपना काम प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इफ्फी की उन पहलों का भी ज़िक्र किया, जिनका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को जोड़ना है; इनमें पुणे का ‘भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान’ (एफटीआईआई) और अरुणाचल प्रदेश के ‘फिल्म और टेलीविजन संस्थान’ (एफटीआई) के विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नए अनुभव देना, रचनात्मक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें सिनेमा जगत से जुड़ने के लिए एक मंच देना, फिल्म शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस चर्चा में रचनात्मक उद्योगों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बारे में भी बात की गई। एआई द्वारा रचनात्मक पेशेवरों की जगह ले लेने की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, धीरज सिंह ने कहा कि रचनाकारों को डरने के बजाय तकनीकी बदलावों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और समय रहते अपनी कार्यशैली में ज़रूरी सुधार करने चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मानवीय रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की जगह कोई नहीं ले सकता, क्योंकि कला अंततः मानवीय कल्पना और अनुभवों से ही जन्म लेती है।

भरत बाला ने एआई का स्वागत एक ऐसी विकसित होती तकनीक के रूप में किया, जो रचनात्मक संभावनाओं का विस्तार कर सकती है और फिल्म निर्माताओं के लिए नए रास्ते खोल सकती है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कहानी कहने की कला मूल रूप से मानवीय रचनात्मकता और मौलिकता पर ही टिकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति से रचनाकारों को और अधिक नवाचारी बनने और मौलिक कहानी कहने की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

: 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

: OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

: IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

: जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

: एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

: मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

: IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

: 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

: अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

: मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

X