Monday, 16 November 2026
BREAKING
• आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’ • दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना • स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की • भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात • Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट • चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार • छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’ • फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’ • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

नई दिल्ली

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

Updated on Monday, November 16, 2026 16:29 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की शुरुआत के साथ ही हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है और अब सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद आने वाले दिनों में लोगों को सुबह और शाम के साथ-साथ दिन के समय भी हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इससे दिन के समय गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम पहले के मुकाबले ठंडा बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 16 नवंबर से 21 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने इन सभी दिनों के लिए मध्यम कोहरा रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, इस अवधि के दौरान फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आर्द्रता का स्तर 90 और 80 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम का पूर्वानुमान मध्यम कोहरे का है। 17 नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आर्द्रता का स्तर 90 और 65 प्रतिशत रहेगा। मौसम विभाग ने इस दिन भी मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।

18 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 19 नवंबर को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 20 नवंबर को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में भी मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

वहीं, 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी आंशिक सुधार देखने को मिला है। बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कुछ कण नीचे बैठने से लोगों को अस्थायी राहत मिली है। हालांकि, यह राहत लंबे समय तक कायम रहने की संभावना कम है।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

: 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

X