Friday, 27 November 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट • अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:57 AM IST

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड तेजी से बढ़ रही है और सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर 26 और 27 नवंबर के आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद आगे और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25, 26 और 27 नवंबर को एनसीआर में "शैलो फॉग" यानी हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा।

हालांकि, 28, 29 और 30 नवंबर तक कोहरा और गहरा सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। लगातार 10 दिनों तक 'ऑरेंज जोन' में रहने के बाद अब एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'लाल निशान' यानी खराब से बहुत खराब श्रेणी के पार पहुंच गया है। प्रदूषण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और अन्य एजेंसियों के स्टेशनों पर दर्ज एक्यूआई के अनुसार, आनंद विहार की हवा सबसे ज्यादा खराब है, एक्यूआई 348 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में है। बुराड़ी क्रॉसिंग में 305, बवाना में 261, आया नगर में 249, आशोक विहार में 223 और अलीपुर में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में भी प्रदूषण ने पैर पसार लिए हैं। नोएडा के सेक्टर-62 में 346, सेक्टर-143 में 299, सेक्टर-116 में 213 और सेक्टर-125 में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में हालात बेहद चिंताजनक हैं। वेद विहार-लोनी में एक्यूआई 349 है। गोविंदपुरम में 279, वेव सिटी में 264, न्यू तहसील-लोनी में 238 और दसना देहात में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वसुंधरा (217), लोनी (212), संजय नगर (206) और इंदिरापुरम (181) की हवा भी खराब श्रेणी में ही है।

 

Have something to say? Post your comment
एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

: एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

: दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

: एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

: नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

: Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

X