Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर • रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह • नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

नई दिल्ली

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Updated on Tuesday, November 17, 2026 13:39 PM IST

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 'शीश महल' को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शीश महल अब आम जनता के लिए खोला जाएगा। इसकी जानकारी खुद दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 'शीशमहल' अगले सप्ताह से आम जनता के लिए खोला जाएगा। पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि कभी बंगला और गाड़ी नहीं लेने का दावा करने वाले व्यक्ति ने कई बंगलों को तुड़वाकर शीश महल बनवाया।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "कई सालों से दिल्ली की जनता शीश महल को देखना चाहती थी। मैं दिल्लीवासियों को ये खुशखबरी देना चाहता हूं कि पिछली कैबिनेट की बैठक में यह तय हुआ था कि शीश महल को स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मगर अब दिल्ली की जनता और मीडिया की मांग को देखते हुए ये तय किया गया है कि शीश महल को जनता के लिए खोला जाएगा। इसके लिए टिकट की बुकिंग कैसे करनी है, उसके बारे में बाकी जानकारी आपको आगे दी जाएगी।"

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहला दौरा हम अपने मीडिया को करवाना चाहते हैं। सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति जिसने कहा था कि मैं गाड़ी और बंगला नहीं लूंगा। पहले उसने कई बंगलों और सर्वेंट क्वार्टरों को तोड़ा, गैराज को तोड़ा, और फिर उसके बाद शीश महल बनवाया। शीश महल का केवल एक ही कमरा दिखाया जाता था, जहां पर बेमन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगी हुई थी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि शीश महल के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। उसके अंदर करोड़ों रुपये के पर्दे लगे हुए हैं और वियतनाम का मार्बल लगाया गया है। इसको लेकर मैंने पहले भी यह जानकारी दी है। लेकिन अब जनता वहां का पूरा टूर कर पाएगी। अब जनता भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण खुद देख पाएगी।

यमुना में सफेद झाग और आप नेता सौरभ भारद्वाज की कालिंदी कुंज से पानी पीने की चुनौती पर प्रवेश वर्मा ने कहा, "दिल्ली में छठ महापर्व का आयोजन बड़े स्तर पर हुआ और करीब 2,500 घाटों पर पूजा कार्यक्रम हुआ। वहां लाखों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी लोग काफी खुश थे। जब आम आदमी पार्टी ने देखा कि भाजपा ने पूर्वांचलवासियों का दिल जीत लिया है तो पीड़ा होगी ही और नींद नहीं आएगी।"

 

Have something to say? Post your comment
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

: Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

: 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

X