Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर • रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह

नई दिल्ली

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

Updated on Tuesday, November 17, 2026 13:44 PM IST

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अब न केवल न्यूनतम तापमान बल्कि अधिकतम तापमान (दिन का पारा) में भी गिरावट आएगी। इसका सीधा असर यह होगा कि अब लोगों को सुबह और शाम के साथ-साथ दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक के लिए ‘मॉडरेट फॉग’ (मध्यम कोहरा) का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

17 नवंबर: अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। 18 नवंबर: तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 नवंबर: मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 26 डिग्री (अधिकतम) और 13 डिग्री (न्यूनतम) के आसपास स्थिर रहेगा। 20 नवंबर: ठंड का असर बढ़ना शुरू होगा। अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री हो जाएगा। 21 और 22 नवंबर: महीने के तीसरे सप्ताह के अंत तक ठंड अपना रंग दिखाने लगेगी।

दोनों ही दिनों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के साथ एक राहत की खबर भी सामने आई है। फिलहाल तेज हवा के असर के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव देखा गया है। एनसीआर की हवा अब ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ जोन में पहुंच गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिली है। प्रदूषण के स्तर में यह गिरावट हवा की गति बढ़ने के कारण हुई है, जिससे प्रदूषक तत्व बिखर गए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

: नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

: Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

: कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

: 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

X