Monday, 09 November 2026
BREAKING
• आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज • हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन • पेंशनभोगियों में भेदभाव की साजिश बर्दाश्त नहीं, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस ले सरकार : सुभाष लांबा • आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी • Shimla: संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती, शिक्षकों का विरोध अराजकता कैसे : जयराम • BBMB में हिमाचल के हक पर गरमाई सियासत, शांता कुमार ने सुक्खू सरकार के दावों को नकारा • पंजाब यूनिवर्सिटी को मिले नए वाइस चांसलर, जानें किन्हें मिले जिम्मेदारी • दिवाली की रात खरड़ में दर्दनाक हादसे, पटाखे फोड़ते समय 10 लोग घायल... एक गंभीर हालत में PGI रेफर • मिशन 2027: पंजाब BJP प्रधान केवल ढिल्लों को इस सीट से मैदान में उतारने की तैयारी, सियासी हलकों में हलचल तेज

हरियाणा

हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण

Updated on Monday, November 09, 2026 20:40 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को पलवल जिले की हथीन, होडल, हसनपुर और पलवल अनाज मंडियों का दौरा कर फसल खरीद सीजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत और उनकी उपज का पूरा सम्मान करती है। सरकार का लक्ष्य किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदना है। किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। गेट पास बनवाने से लेकर फसल की बिक्री, माप-तौल, उठान और भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।


मंडियों की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा
मंत्री ने चारों मंडियों में फसल की आवक, खरीद, उठान प्रक्रिया और किसानों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मंडियों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों से जुड़ी मांगों पर भी चर्चा की। हथीन और पलवल अनाज मंडियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत की जाएं, ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।


बाजरा किसानों को एमएसपी और भावांतर योजना का लाभ
श्याम सिंह राणा ने बाजरा खरीद और भावांतर योजना के बारे में बताया कि सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। यदि बाजार में बाजरे की बिक्री एमएसपी से अधिक भाव पर होती है तो किसानों को बाजार भाव का लाभ मिलेगा। वहीं, यदि किसानों को निर्धारित एमएसपी से कम कीमत मिलती है तो भावांतर योजना के तहत मूल्य के अंतर की भरपाई की जाएगी।
इस अवसर पर हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, एसडीएम हरीराम, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, कृषि उपनिदेशक डॉ. जगिर, चेयरमैन जगविंदर सिंह सहित विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

: आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

पेंशनभोगियों में भेदभाव की साजिश बर्दाश्त नहीं, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस ले सरकार : सुभाष लांबा

: पेंशनभोगियों में भेदभाव की साजिश बर्दाश्त नहीं, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस ले सरकार : सुभाष लांबा

आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी

: आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

: दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

: दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

: Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

: अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

: परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

: हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

X