चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी को नए वाइस चांसलर मिल गए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रो. टंकेश्वर कुमार पंजाब यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर होंगे। उनका कार्याकल 3 साल का होगा।
आज इसकी अधिकारिक अधिसूचना भारत के उप राष्ट्रपति और पीयू के चांसलर द्वारा की गई है। मौजूदा समय में प्रो. टंकेश्वर कुमार हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हैं। इससे पहले वह गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GJUST), हिसार के कुलपति की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनका पंजाब यूनिवर्सिटी से पुराना जुड़ाव रहा है।