Monday, 09 November 2026
BREAKING
• आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज • हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन • पेंशनभोगियों में भेदभाव की साजिश बर्दाश्त नहीं, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस ले सरकार : सुभाष लांबा • आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी • Shimla: संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती, शिक्षकों का विरोध अराजकता कैसे : जयराम • BBMB में हिमाचल के हक पर गरमाई सियासत, शांता कुमार ने सुक्खू सरकार के दावों को नकारा • पंजाब यूनिवर्सिटी को मिले नए वाइस चांसलर, जानें किन्हें मिले जिम्मेदारी • दिवाली की रात खरड़ में दर्दनाक हादसे, पटाखे फोड़ते समय 10 लोग घायल... एक गंभीर हालत में PGI रेफर • मिशन 2027: पंजाब BJP प्रधान केवल ढिल्लों को इस सीट से मैदान में उतारने की तैयारी, सियासी हलकों में हलचल तेज

हरियाणा

आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, November 09, 2026 20:35 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि आओ सब मिलकर पंजाब को नशामुक्त करें और एक कुशल कारीगर की भांति इसको सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें। सैनी पंजाब के फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद अशोक मित्तल , पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला एवं सोमप्रकाश के अलावा शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप धीमान , उपप्रधान सुरेंद्र धीमान व गुरमख सिंह नामधारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में शीश नवाकर गोवर्धन पूजा एवं भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज की रक्षा की, और भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका बसाकर उसी समाज को घर दिया। एक ने रक्षा की, दूसरे ने रचना की और रक्षा व रचना, यही भारत की संस्कृति है। उन्होंने मन्दिर कमेटी द्वार करवाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

सैनी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वार राज्य में करवाए गए सुधारों का विस्तार से जिक्र किया और बताया कि पूरे प्रदेश में जहां गरीब मरीजों का सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस करवाया जा रहा है , वहीँ सिलीकोसिस पीड़ित श्रमिकों के लिए पुनर्वास नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य भी हरियाणा ही बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कारीगर के पास बैंक से लोन लेते वक्त हुनर के सिवा कोई गारंटी नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना से उसी हुनर को गारंटी बना दिया। इस योजना के तहत 500 रुपये रोज के भत्ते के साथ प्रशिक्षण, 15 हजार रुपये तक की टूलकिट और बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का ऋण सिर्फ 5 प्रतिशत ब्याज पर देना शुरू किया।

उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सरकार ने इसमें मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 5 हजार रुपये अपनी ओर से जोड़े। चार साल का लक्ष्य दो साल में पूरा हुआ। अब तक 30 लाख कारीगर इस योजना से जुड़ चुके हैं।
नायब सिंह सैनी ने बच्चों की पढ़ाई को देश के भविष्य की नीवं बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछड़े वर्ग के बच्चों को देश में पढाई करने के लिए 15 लाख और विदेश में 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण देने का प्रावधान किया है। इसमें लड़कों को सिर्फ 4 प्रतिशत ब्याज पर जबकि बेटियों को 3.5 प्रतिशत दर पर लोन दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि काम के दौरान दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु पर उसके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। पंचायतों और नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को 8 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग-बी को 5 प्रतिशत आरक्षण देकर हमने इस समाज को निर्णय की कुर्सी तक पहुंचाया है। क्रीमी लेयर की सीमा भी 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता? बिल्कुल हो सकता है। बस नीयत चाहिए, नीति चाहिए और जनता के प्रति समर्पण चाहिए। लेकिन पंजाब सरकार के मुखिया तो चुटकुलों से लोगों को बरगलाना चाहते हैं न कि अपने चुनावी वायदे पूरा करके।
उन्होंने हरियाणा सरकार की लाड़ली योजना , चिरायु योजना तथा खेल नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पंजाब के लोग आगामी चुनाव में नवसर्जन का संकल्प लें तो वर्ष 2029 तक इस प्रदेश को नशा मुक्त बना सकते हैं , जैसा केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने अपने हालिया पंजाब के दौरे के दौरान कहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। हरियाणा में युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों और दौड़ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पंजाब में बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और युवाओं की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

Have something to say? Post your comment
आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

: आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी - अनिल विज

हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण

: हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी, श्याम सिंह राणा ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

पेंशनभोगियों में भेदभाव की साजिश बर्दाश्त नहीं, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस ले सरकार : सुभाष लांबा

: पेंशनभोगियों में भेदभाव की साजिश बर्दाश्त नहीं, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस ले सरकार : सुभाष लांबा

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

: दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

: दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

: Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

: अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

: परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

: हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

X