Saturday, 07 November 2026
BREAKING
• Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर • अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार • Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई • परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली • हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान • अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद • पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन • पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

हरियाणा

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Updated on Saturday, November 07, 2026 20:30 PM IST

शिमला : धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश की सियासी और प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी 13 नवम्बर को राज्य मंत्रिमंडल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रदेश सचिवालय शिमला में दोपहर बाद 2:30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक कामकाज, निवेश और जनहित से जुड़े कई बड़े नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है।

यह मंत्रिमंडल बैठक इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके ठीक बाद 16 से 21 नवम्बर के बीच धर्मशाला स्थित तपोवन परिसर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित होने जा रहा है। कुल 6 बैठकों वाले इस सत्र के दौरान सदन के पटल पर लाए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण संशोधनों और विधेयकों को इस कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है। सियासी मायनों में भी यह सत्र ऐतिहासिक रहेगा, क्योंकि यह वर्तमान सरकार के कार्यकाल का अंतिम शीतकालीन सत्र है और अब अगला शीतकालीन सत्र प्रदेश में नई सरकार के गठन के पश्चात ही होगा।

विधायी कार्यों के अतिरिक्त, इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित पेचीदा मामलों पर निर्णय लेने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमितियों (कैबिनेट सब-कमेटी) की सिफारिशों के आधार पर भी बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगपतियों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार जल्द ही अपनी 'नई औद्योगिक नीति' लाने की तैयारी में है। यदि विभागीय स्तर पर इसके ड्राफ्ट (मसौदे) को समय रहते अंतिम रूप दे दिया गया, तो 13 नवम्बर की बैठक में इसे भी हरी झंडी दी जा सकती है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में की गईं विभिन्न घोषणाओं पर भी कैबिनेट की स्वीकृति की मुहर लगाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

: अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

: परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

: हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

: फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

: दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

: फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

: एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

: गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

: '1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

: महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

X