Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स • बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन • लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे • इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट • राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

दुनिया

बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

Updated on Sunday, November 29, 2026 17:08 PM IST

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच आतंकी हमले के दौरान ताकत और सूझबूझ का परिचय देने वाले अहमद अल अहमद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने दिसंबर 2025 में इजरायली पर्व के दौरान निहत्थों पर गोलीबारी कर रहे आतंकी को काबू में किया था। इस अदम्य साहस के लिए उन्हें 'क्रॉस ऑफ वेलोर' से सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन ने शनिवार को इस सम्मान की घोषणा की। अहमद यह सम्मान पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में छठे व्यक्ति बन गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अहमद ने इसे गौरवान्वित करने वाला पल बताया। उन्होंने लिखा," इस असाधारण सम्मान के लिए मैं महामहिम गवर्नर-जनरल, ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ऑस्ट्रेलिया की जनता का अत्यंत आभारी हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह दिल से किया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मैंने जो रक्त बहाया, वह इस महान राष्ट्र के लोगों की रक्षा के लिए था — एक ऐसा राष्ट्र जिससे मुझे जुड़ाव होने पर गर्व है और जिसे मैं अपना घर मानता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी का है जो मानवता, साहस और एकजुट होकर खड़े रहने में विश्वास रखते हैं।"

14 दिसंबर 2025 को बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का समारोह के दौरान दो हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं, तब अहमद ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक हमलावर पर पीछे से हमला किया और उसकी बंदूक छीन ली थी। उन्होंने हमलावर को जमीन पर गिराकर निहत्था कर दिया। इस दौरान दूसरे हमलावर की गोलीबारी में अहमद को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, उनके इस साहस से कई लोगों की जान बच गई थी। हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। घटना के समय अहमद की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था।

ऑस्ट्रेलिया के प्रसारक एबीसी ने बताया, गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन ने कहा, "अहमद ने अत्यधिक खतरे की स्थिति में असाधारण साहस और निस्वार्थ भावना का परिचय दिया। उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।"

ऑस्ट्रेलियन ब्रेवरी एसोसिएशन की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'क्रॉस ऑफ वेलोर' नागरिकों को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान है। इसकी शुरुआत 1975 में हुई थी। अहमद से पहले केवल पांच लोगों को यह सम्मान मिला था। इससे पहले 2002 के बाली बम धमाकों के बाद जलते हुए सारी क्लब में फंसे लोगों को बचाने के लिए टिमोथी ब्रिटन और रिचर्ड जॉयस को 2003 में यह सम्मान दिया गया था।

सरकार ने इस हमले के दौरान दूसरों की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले तीन लोगों को भी मरणोपरांत वीरता सम्मान देने की घोषणा की है।

बोरिस गुरमन और उनकी पत्नी सोफिया गुरमन को 'स्टार ऑफ करेज' से सम्मानित किया गया है। दोनों ने हमलावरों को रोकने और एक हमलावर को निहत्था करने का प्रयास किया था। इस दौरान दोनों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

वहीं, रेउवेन मॉरिसन को मरणोपरांत 'ब्रेवरी मेडल' दिया गया है। हनुक्का समारोह में मौजूद मॉरिसन ने अहमद द्वारा निहत्था किए गए हमलावर को रोकने के लिए उसकी ओर कुछ फेंका था। इसके बाद हमलावर की गोलीबारी में उनकी मौत हो गई।

गवर्नर जनरल मोस्टिन ने इन चारों लोगों के साहस को याद करते हुए कहा, " ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए उनका उदाहरण प्रेरणादायक है।" उन्होंने तीन लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिए जाने पर उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अहमद ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका संदेश एकता और एक-दूसरे की देखभाल करने का है। उन्होंने कहा, "नफरत लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि समाज को एकजुट रहकर उसका सामना करना चाहिए।"

 

Have something to say? Post your comment
गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स

: गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

: लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

: इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

: अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

: ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

: विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

: न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

: अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

X