Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स • बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन • लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे • इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट • राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

दुनिया

लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

Updated on Sunday, November 29, 2026 17:06 PM IST

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का लॉस एंजिलिस क्षेत्र शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को जबरदस्त भूकंप से दहल गया। सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए। लगातार झटकों के कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:30 बजे मैनहट्टन बीच के तट से लगभग छह मील दूर आया। इसकी गहराई जमीन से करीब 5.6 मील नीचे दर्ज की गई।

भूकंप के करीब दो घंटे बाद सुबह 11:41 (आईएसटी रात के 1:11 बजे) बजे हर्मोसा बीच के पास 4.5 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। इसके अलावा कई छोटे झटके भी आए। शुरुआती भूकंप के बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए। उन्होंने इसे अपेक्षाकृत सक्रिय आफ्टरशॉक श्रृंखला बताया।

भूकंप के बाद लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग (एलएएफडी) ने आपातकालीन भूकंप प्रतिक्रिया व्यवस्था सक्रिय कर दी। शहर के सभी 106 अग्निशमन केंद्रों से कर्मचारियों को इमारतों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की स्थिति जांचने के लिए तैनात किया गया।

लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलएएक्स) के टर्मिनल-7 में कुछ शीशे टूट गए और छत के कुछ पैनल गिर गए। हालांकि, हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ। सीएनएन ने बताया कि शुरुआती आकलन में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली।

मैनहट्टन बीच और हर्मोसा बीच के समुद्री तटों पर एहतियातन पियर बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

यूएसजीएस ने 4.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले आफ्टरशॉक की 30% संभावना जताई थी।

लॉस एंजिलिस महानगरीय क्षेत्र में इससे पहले 2014 में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस लिहाज से शनिवार का भूकंप पिछले 12 वर्षों में क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल रहा। कैलिफोर्निया भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कई सक्रिय भूगर्भीय भ्रंश रेखाएं मौजूद हैं।

 

Have something to say? Post your comment
गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स

: गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स

बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

: बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

: इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

: अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

: ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

: विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

: न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

: अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

X