Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी • रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक • संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी • 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार • रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

उतार प्रदेश

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

Updated on Sunday, November 29, 2026 16:51 PM IST

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुबह-सुबह घना कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर और संगम क्षेत्र में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिसका असर यातायात पर भी देखने को मिलता है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अब गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। जैकेट, स्वेटर और शॉल ओढ़कर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

रविवार सुबह के समय संगम क्षेत्र और शहर के प्रमुख मार्गों पर कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई। दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। ठंड के साथ कोहरे के बढ़ने से सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ठंड काफी ज्यादा महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने पर कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर दिया है।

स्थानीय व्यक्ति श्याम ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज में सुबह ठंड बहुत बढ़ गई है। अब जैकेट, स्वेटर पहनकर ही आदमी बाहर निकलता है। शाम के समय शीत रहती है और ठंड काफी रहती है। प्रयागराज में कोहरा भी पड़ने लगा है।

वहीं, स्थानीय व्यक्ति प्रेमचंद ने कहा कि ठंड इस समय बढ़ रही है और कोहरा भी बढ़ रहा है। ठंड से बचने के लिए हम लोग अपना ध्यान रख रहे हैं और सभी लोगों से भी कह रहे हैं कि वो भी ध्यान रखें।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, 30 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं, 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, लेकिन सुबह के समय कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरे होने की बहुत संभावना है।

 

Have something to say? Post your comment
परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

: परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

: मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

: मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी

: युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी

महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जल्द, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ऐलान

: महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जल्द, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ऐलान

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

: कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

: 'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

: 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात?

: अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात?

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

: काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

X