Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• 'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प • मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर • विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर • न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

दुनिया

ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

Updated on Saturday, November 28, 2026 16:47 PM IST

नई दिल्ली : साल 2026 कुछ ऐसे अदालती फैसलों के लिए भी याद किया जाएगा, जो असाधारण, कुछ अलग थे और बदलते दौर में नजीर भी! दुनिया की अदालतों में ऐसे कई असाधारण फैसले सुनाए गए, जिन्होंने न्याय व्यवस्था, अपराध और सजा के प्रावधानों को लेकर व्यापक बहस छेड़ दी। कहीं एक अपराधी को 300 साल की जेल सुनाई गई तो कहीं एक ही आतंकी हमले से जुड़े 15 दोषियों को 200 से 260 साल तक की कैद मिली।

इस साल सितंबर में श्रीलंका की अदालत का एक फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौतूहल का विषय रहा। कोलंबो हाई कोर्ट ने 22 सितंबर को 2019 के ईस्टर संडे आतंकी हमलों से जुड़े मामले में 24 आरोपियों में से 15 को दोषी ठहराया। अदालत ने पांच दोषियों को 200-200 साल, पांच को 220-220 साल, चार को 240-240 साल और एक दोषी को 260 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। नौ आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था, जबकि एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।

अदालत ने दोषियों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया। यह मुकदमा 23,270 आरोपों से जुड़ा था। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 2,309 गवाह पेश किए थे। इन हमलों में तीन चर्च और तीन बड़े होटलों को निशाना बनाया गया था, 267 लोगों की मौत हुई थी और 574 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 42 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस फैसले के साथ श्रीलंका के सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक से जुड़े लंबे मुकदमे का महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ। हालांकि, पीड़ित परिवारों और कैथोलिक चर्च की ओर से हमलों के पीछे कथित बड़े साजिशकर्ताओं की भूमिका की जांच किए जाने का मुद्दा उठाया गया है।

श्रीलंका में इसी आतंकी हमले से जुड़ा एक दूसरा फैसला भी चर्चा में रहा। 31 जुलाई 2026 को अदालत ने पूर्व पुलिस प्रमुख पुजित जयसुंदरा और पूर्व रक्षा मंत्रालय सचिव हेमासिरी फर्नांडो को सजा-ए-मौत सुनाई। दोनों पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाने का आरोप था। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर माना कि संभावित आत्मघाती हमलों को लेकर खुफिया चेतावनी मिलने के बावजूद उन्होंने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए।

श्रीलंका में 1976 से फांसी पर रोक लागू है। ऐसे में मौत की सजा सुनाए जाने के बावजूद वहां इस दंड का व्यावहारिक अर्थ सामान्य तौर पर आजीवन कारावास होता है।

अमेरिका के मोंटाना राज्य में भी एक असाधारण फैसला सामने आया। फरवरी 2026 में पूर्व युवा आइस हॉकी कोच जेमी लेस्ली जेम्स पर तीन नाबालिग लड़कों के यौन शोषण का आरोप लगा। उन्हें 300 साल की जेल सुनाई गई। अदालत ने छह मामलों में प्रत्येक के लिए 100 साल की सजा सुनाई। इनमें से कुछ सजाएं एक के बाद एक लागू होने के कारण कुल सजा 300 साल हो गई।

अदालत ने यह भी निर्धारित किया कि दोषी 60 साल तक पैरोल के लिए पात्र नहीं होगा। अभियोजन पक्ष ने 600 साल की सजा की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने 100 साल की सिफारिश की थी।

मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में मार्च 2026 में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सुनवाई के बाद 39 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई। इनमें गिरोह के प्रमुख मार्विन गार्सिया को 300 साल और ऑरेलियो वास्केज को 258 साल की सजा मिली। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह गिरोह 2019 से 2023 के बीच 26 गंभीर लूट और चार हत्याओं में शामिल था।

दलील दी गई कि गिरोह के सदस्य बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे लोगों को निशाना बनाते थे। इस मामले में 13 लोगों को हमलावर, 15 को वाहन चालक और आठ अन्य को निगरानी तथा हथियार उपलब्ध कराने की भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया। अल सल्वाडोर में अधिकतम जेल अवधि 60 साल होने के बावजूद अलग-अलग अपराधों के लिए सुनाए गए फैसले की खूब चर्चा हुई।

भारत में भी सितंबर 2026 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला कानूनी और तकनीकी जगत में चर्चा का विषय बना। विजय घनश्याम गादिया बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के मामले में शीर्ष अदालत ने 425.27 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क के जुर्माने से जुड़े आदेश को रद्द कर दिया। यह मामला प्राकृतिक हीरों को लैब में तैयार हीरे बताकर कम सीमा शुल्क चुकाने के आरोप से संबंधित था।

सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि संबंधित अधिकारी के आदेश में ऐसे न्यायिक फैसलों और कानूनी संदर्भों का इस्तेमाल किया गया था, जो या तो अस्तित्व में नहीं थे या जिनके वास्तविक फैसलों का हवाला गलत तरीके से दिया गया था। अदालत ने कहा कि कुछ संदर्भ एआई की ओर से तैयार किए गए भ्रामक या काल्पनिक परिणामों जैसे प्रतीत होते हैं।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने स्पष्ट किया कि एआई न्यायिक प्रक्रिया में सहायक हो सकता है, लेकिन न्यायिक विवेक और निर्णय का विकल्प नहीं बन सकता। अदालत ने जुर्माने का आदेश रद्द करते हुए मामले को नए सिरे से विचार के लिए दूसरे अधिकारी के पास भेज दिया।

सवाल ये है कि क्या कोई शख्स 200, 300 या 500 साल तक जीवित भी रहता है? अगर नहीं, तो इसका औचित्य क्या है? दरअसल, कई देशों में अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग सजाएं जोड़कर कुल अवधि तय की जाती है। इसका मकसद अपराधों की गंभीरता को अलग-अलग दर्ज करना और दोषी के लिए समय से पहले रिहाई की संभावनाओं को सीमित करना होता है।

 

Have something to say? Post your comment
विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

: विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

: न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

: अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

: ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

: 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

: एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

: मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

X