Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स • बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन • लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे • इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट • राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

दुनिया

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

Updated on Sunday, November 29, 2026 17:07 PM IST

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में 12 साल से काबिज लेबर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए लिबरल-नेशनल गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ 36 वर्षीय लिबरल नेता जेस विल्सन राज्य की पहली निर्वाचित महिला प्रीमियर बनने जा रही हैं।

शनिवार को हुए मतदान के बाद रविवार को सामने आए शुरुआती चुनावी नतीजों ने विक्टोरिया की राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के चुनावी आंकड़ों के अनुसार, 88 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत के लिए जरूरी 45 सीटों के मुकाबले लिबरल-नेशनल गठबंधन 49 सीटें जीत चुका था। वहीं, लेबर पार्टी को महज तीन सीटों पर जीत मिली थी, जबकि ग्रीन्स पार्टी छह सीटें हासिल कर चुकी थी। 30 सीटों पर मतगणना जारी थी।

इस चुनाव में लेबर पार्टी की हार को उसके इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी पराजयों में से एक माना जा रहा है। पार्टी पिछले 12 वर्षों से विक्टोरिया में सत्ता में थी। डैन एंड्रयूज और जैसिंटा एलन के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की थी। हालांकि, बढ़ते सरकारी कर्ज, अपराध, भ्रष्टाचार के आरोपों और जीवनयापन की बढ़ती लागत ने सरकार के प्रति मतदाताओं की नाराजगी बढ़ाई।

लेबर नेता बेन कैरोल ने हार स्वीकार करते हुए जेस विल्सन को बधाई दी और चुनावी नतीजों की जिम्मेदारी खुद लेने की बात कही। कैरोल खुद मेलबर्न की निड्री सीट से चुनाव हार गए। उन्होंने माना कि मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।

दूसरी ओर, जेस विल्सन ने अपनी जीत को विक्टोरिया के लिए नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने बदलाव के लिए अपना फैसला सुनाया है और उनकी सरकार का लक्ष्य लोगों के मन में उम्मीद बहाल करना होगा। चुनाव प्रचार के दौरान विल्सन ने अपराध, खराब सड़कों, सरकारी कर्ज और राज्य की आर्थिक स्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाया था।

इस चुनाव का एक और महत्वपूर्ण पहलू ग्रीन्स पार्टी का उभार है। शुरुआती नतीजों में पार्टी ने अपनी स्थिति मजबूत की है। ग्रीन्स नेता एलेन सैंडेल ने संकेत दिया कि मतगणना पूरी होने पर उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में भी आ सकती है। ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलिया के राजनीतिक इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम होगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमने इतिहास रच दिया। विक्टोरिया में एक 'ग्रीन लहर' आई है। हमने 'ग्रीन्स' के इतिहास में पूरे राज्य स्तर पर अब तक के सबसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं। और पहले से कहीं ज्यादा 'ग्रीन्स' को सदन में भेज रहे हैं।"

वहीं, आव्रजन विरोधी 'वन नेशन' पार्टी को चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ते समर्थन के बावजूद शुरुआती नतीजों में सीटों के मामले में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

Have something to say? Post your comment
गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स

: गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स

बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

: बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

: लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

: इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

: अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

: ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

: विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

: न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

: अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

X