Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन • लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे • इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट • राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी • रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

दुनिया

इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

Updated on Sunday, November 29, 2026 17:04 PM IST

तेल अवीव : इजरायल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट के सामने एक प्रस्ताव रखा था। इस पेशकश के जवाब में आइजनकोट ने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी।

शनिवार को मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव के तहत आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि नेतन्याहू शुरुआती कार्यकाल में वैकल्पिक प्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगे।

आइजनकोट ने नेतन्याहू की पेशकश पर तत्काल बातचीत की तैयारी जताई, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि लिकुड वास्तव में राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाना चाहता है तो उसे 'ईमानदार और ठोस' बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि नीतिगत मामलों से जुड़ा एक विस्तृत प्रस्ताव बीते रविवार को नेतन्याहू को सौंप दिया गया था। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के अनुरोध पर बनाए गए एक गोपनीय माध्यम से भेजा गया था। हालांकि, आइजनकोट का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

आइजनकोट ने पोस्ट में लिखा, "पिछले लगभग तीन हफ्तों से हम ईमानदारी और तेजी से बातचीत करने का प्रस्ताव रख रहे हैं, लेकिन हमें केवल इनकार और टालमटोल का सामना करना पड़ा है।"

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आइजनकोट ने कहा कि वह एक 'यूनिटी सरकार' (मिली-जुली सरकार) बनाने के लिए राजनीतिक समझौते करने को तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह इजरायली एकजुटता को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम हिस्सा मानते हैं।

नेतन्याहू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद गंभीर सुरक्षा खतरों को देखते हुए उनकी जिम्मेदारी है कि वह व्यक्तिगत और राजनीतिक प्राथमिकताओं को अलग रखें। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर सहमत हैं कि आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री के रूप में काम करें और वह शुरुआत में वैकल्पिक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालें।

27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि आइजनकोट की याशर पार्टी को 21 सीटें मिली थीं। हालांकि, नेतन्याहू के पारंपरिक दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों का गठबंधन 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें हासिल नहीं कर सका।

 

Have something to say? Post your comment
बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

: बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन

लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

: लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

: अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

: ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

: विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

: न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

: अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

X