Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

दुनिया

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज

Updated on Saturday, November 28, 2026 17:08 PM IST

अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसकी गहराई 117 किमी रही। 28 नवंबर 2026 को सुबह 6:25 बजे (आईएसटी) दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र 34.522 उत्तरी अक्षांश और 70.636 पूर्वी देशांतर पर था।

अफगानिस्तान पिछले कुछ वर्षों में कई शक्तिशाली भूकंपों की त्रासदी झेल चुका है। हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां लगातार दर्ज की जाती रही हैं। हाल ही में हिंदुकुश पर्वतीय क्षेत्र में 25 अक्टूबर की रात को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से करीब 110 किलोमीटर की गहराई में था।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने शुरुआती आकलन में भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 5.2 कर दिया गया।
वहीं, मार्च 2026 में भी इसी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। वर्ष 2025 में भी हिंदुकुश क्षेत्र में कई बार धरती कांपी थी।

हालिया बड़ी त्रासदियों में अगस्त 2025 के पूर्वी क्षेत्र का भूकंप शामिल है। 31 अगस्त को 6.0 तीव्रता के भूकंप ने कुनार और नंगरहार प्रांतों में भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग घायल हुए। कई गांवों में मकान ढह गए थे। पहाड़ी इलाकों में सड़क संपर्क बाधित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हुए थे।

अक्टूबर 2023 में पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कई शक्तिशाली भूकंप आए थे। 7 अक्टूबर को 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद 11 और 15 अक्टूबर को भी तेज झटके दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं में हजारों लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में घर नष्ट हो गए थे। वहीं, अक्टूबर 2015 में हिंदुकुश क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके झटके पाकिस्तान और भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए थे।

बार-बार आने वाले भूकंपों के पीछे अफगानिस्तान की भौगोलिक स्थिति एक प्रमुख कारण है। यह क्षेत्र भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के बीच सक्रिय भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित है। इन प्लेट्स की हलचल से धरती के भीतर ऊर्जा जमा होती है, जो भूकंप के रूप में बाहर निकलती है। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर विनाशकारी माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।

Have something to say? Post your comment
ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

: ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

: विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर

न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

: न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

: अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

: ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

: 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

: एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

X