Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी • रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक • संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी • 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार • रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

राष्ट्रीय

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

Updated on Sunday, November 29, 2026 16:52 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के प्रति भाजपा और एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है और महिलाओं के सपनों तथा देश के भविष्य के लिए सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत की प्रगति, नारी शक्ति के सपनों की उड़ान..." इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें महिला आरक्षण और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपनी बात रखी।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी वर्षों से इस प्रयास में जुटे लोगों में शामिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण का भाजपा-एनडीए का संकल्प अक्षुण्ण है और उनके लिए देशहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कुछ लोगों के लिए दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो इसका खामियाजा नारी शक्ति और देश को भुगतना पड़ता है।

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। उन्होंने कहा कि उनका आत्मबल अजेय है और आधी आबादी के सपनों तथा देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना जरूरी है।

इससे पहले शनिवार को भी प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर महिला आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई थी। उन्होंने कहा था, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो भी साझा किया था। उसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया तथा पत्र लिखकर अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा था कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से नहीं रोक पाएंगी।

बता दें कि संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है।

 

Have something to say? Post your comment
राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

: राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

: मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

: लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

: रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

: संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

: 'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

: रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

: महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

: महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

X