धुरंधर जैसी धांसू फिल्म बनाने वाले आदित्य धर अब ब्रेक पर हैं और पत्नी यामी गौतम बेटे के साथ समय बिता रहे हैं। आदित्य ने पत्नी यामी के जन्मदिन पर कुछ खास तस्वीरों के साथ पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यामी को सबसे खूबसूरत इंसान और अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। इन तस्वीरों में कपल को रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। कुछेक तस्वीरों में बेटा भी साथ नजर आ रहा है। तस्वीरें देखने के बाद लग रहा है कि आदित्य फिल्म की सफलता के बाद परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले हुए हैं।
आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को बताया सबसे खूबसूरत औरत
आदित्य धर ने पत्नी यामी के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैपी बर्थडे यामी, मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत औरत। तुम्हारी मुस्कान में कुछ ऐसा है जो न सिर्फ एक कमरे को बल्कि पूरी दुनिया को रौशनी से भर देती है। तुम ही मेरा घर, मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरी सबसे बड़ी समर्थक हो। और तुम वही हो इसने मुझे ऐसा इंसान बनाया। तुम जिस तरह से हमारे परिवार पर इतना प्यार लुटाती हो और जो भी काम करती हो उसमें अपना सब कुछ लगा देती हो। मैं तुम्हें ऐसे देखकर हर दिन हैरान हो जाता हूं।'
लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं आदित्य धर और यामी गौतम
आगे आदित्य ने लिखा कि मुझे नहीं पता तुम ये सब कैसे कर लेती हो, मुझे झेल लेती हो। तुम हमारी दुनिया में इतना प्यार और खुशिया लेकर आई हो। भगवान तुम्हें उसका हजार गुना वापस करे। सपने देखना कभी मत छोड़ना। हमेशा चमकती रहना। मैं जिंदगीभर तुमहरा हाथ थामे रखने, तुम्हारा हौसला बढ़ाने और बार-बार तुम्हें प्यार करते रहने का वादा करता हूं।' यामी गौतम और आदित्य धर इंडस्ट्री की एक ऐसी जोड़ी है जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। हाल में एक इवेंट में आदित्य ने बताया था कि उनकी फिल्म धुरंधर से उनका जो सबसे फेवेरेट किरदार वो नर्स थी जो दूसरे पार्ट में नजर आई थी। ये सुनने के बाद यामी शर्म से लाल हो गई थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
आदित्य धर और यामी गौतम की लव स्टोरी
यामी और आदित्य की लव स्टोरी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से हुई थी। यामी ने फिल्म में एक अहम किरदार निभाया था। फिर अचानक साल 2021 में इनकी शादी की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया। दोनों के सीक्रेट अफेयर के बारे में यामी ने एक बार बताया था कि फिल्म उरी की शूटिंग के दौरान उनके बीच कुछ नहीं था। लेकिन जब प्रमोशन के दौरान दोनों साथ आए तो रिश्ता दोस्ती में बदला और फिर प्यार में।
आदित्य धर और यामी गौतम की फिल्में
करीब दो सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यामी और आदित्य ने हिमाचल में साधारण तरीके से शादी की और तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। साल 2024 में एक्ट्रेस ने बेटे वेदविद को जन्म दिया। अब यामी घर और मां की जिम्मेदारी के साथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था। फिल्म हक में उनके काम को पसंद किया गया। हाल में रिलीज हुई नई नवेली से वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं आदित्य फिलहाल ब्रेक पर हैं। जल्दी अपना नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।