Friday, 27 November 2026
BREAKING
• शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

Updated on Friday, November 27, 2026 11:36 AM IST

मुंबई : हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज की आवाज में एक अलग जोश और भारीपन था। अमिताभ बच्चन के लिए गाए उनके गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। फिल्म 'मर्द' के गाने 'मर्द टांगेवाला' से शुरू हुआ यह जुड़ाव आगे 'खुदा गवाह', 'मृत्युदाता' और 'एक रिश्ता' जैसी फिल्मों तक पहुंचा। हालांकि, उनकी कहानी सिर्फ अमिताभ बच्चन की आवाज बनने तक सीमित नहीं थी। उन्होंने गोविंदा, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, अनिल कपूर और कई दूसरे कलाकारों के लिए भी यादगार गाने गाए।

मोहम्मद अजीज का जन्म 2 जुलाई 1954 को कोलकाता में हुआ था। उनका पूरा नाम सैयद मोहम्मद अजीज-उन-नबी था। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। वह मशहूर गायक मोहम्मद रफी के बड़े प्रशंसक थे और उनके गाने गाकर अपनी गायकी को बेहतर बनाते थे। वह कोलकाता के रेस्टोरेंट में गाना गाने लगे। वहां उनकी आवाज सुनने वाले लोगों ने उनकी गायकी की तारीफ की और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। बाद में वह मुंबई पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात संगीतकार अनु मलिक से हुई।

मोहम्मद अजीज को हिंदी फिल्मों में पहचान दिलाने में फिल्म 'मर्द' की अहम भूमिका रही। साल 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे और इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था। फिल्म के गाने 'मर्द टांगेवाला' को मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज दी थी। यह गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के लिए उन्होंने 'हम तो तंबू में बंबू लगाए बैठे' गाना भी गाया था, जिसमें आशा भोसले ने भी उनका साथ दिया था।

अमिताभ बच्चन के साथ उनका जुड़ाव आगे भी जारी रहा। मोहम्मद अजीज की आवाज अमिताभ पर फिल्माए गए कई गानों में सुनाई दी। साल 1992 में आई फिल्म 'खुदा गवाह' में भी उन्होंने गाने गाए। इसके बाद अमिताभ की फिल्म 'मृत्युदाता' और साल 2001 में आई 'एक रिश्ता : द बॉन्ड ऑफ लव' में भी उनकी आवाज सुनाई दी। फिल्म 'एक रिश्ता' का गाना 'हम खुश हुए' उनके गाए गानों में शामिल है।

मोहम्मद अजीज ने दूसरे अभिनेताओं के लिए भी गाना गाया। फिल्म 'राम लखन' का गाना 'माई नेम इज लखन' अनिल कपूर पर फिल्माया गया था और इसे मोहम्मद अजीज ने गाया था। इस गाने में उनकी आवाज का जोश और अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। वहीं गोविंदा और नीलम पर फिल्माए गए 'खुदगर्ज' के गाने 'आप के आ जाने से' में भी उनकी आवाज सुनाई दी। फिल्म 'त्रिदेव' का 'मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा' और 'चालबाज' का 'तेरा बीमार मेरा दिल' भी उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं।

उनकी गायकी का एक और खास पहलू था कि वह अलग-अलग तरह के गाने गा सकते थे। फिल्म 'कर्मा' का 'ऐ सनम तेरे लिए', 'सिंदूर' का 'पतझड़ सावन बसंत बहार', 'सौदागर' का 'इमली का बूटा', 'हम' का 'कागज कलम दवात' और 'खुदा गवाह' का 'तू मुझे कबूल' उनके यादगार गानों में शामिल हैं। उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोसले और कविता कृष्णमूर्ति जैसी गायिकाओं के साथ भी कई यादगार गाने गाए।

मोहम्मद अजीज ने सिर्फ हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने बंगाली और उड़िया फिल्मों के लिए भी गाने गाए। इसके अलावा भजन और सूफी गीतों को भी अपनी आवाज दी। 27 नवंबर 2018 को मोहम्मद अजीज का निधन 64 साल की उम्र में हो गया। वह कोलकाता से एक कार्यक्रम करके मुंबई लौटे थे, तभी एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Have something to say? Post your comment
'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

: 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

: मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

: पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

: माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

: कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

: 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

: ‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

: जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

: Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

X