Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर • न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश • एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश • शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट • 'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले • 'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित • टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

मनोरंजन

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Updated on Saturday, November 28, 2026 16:32 PM IST

मुंबई : फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर गोवा में चल रहे 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में फरहान अख्तर और मधुर भंडारकर के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

फिल्ममेकर ने बताया कि जब उन्होंने आमिर खान को फिल्म 'लगान' का आइडिया सुनाया था, तो आमिर का रिएक्शन क्या था। उन्होंने बताया, "ये काफी मुश्किल था, क्योंकि आमिर को पकड़ने में ही मुझे डेढ़ साल लग गए। जब मैंने उन्हें कहानी का आइडिया दिया, तो उन्होंने उसे पूरी तरह से खारिज कर दिया, क्योंकि ये आइडिया ही अजीब था।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं आज भी आपको ऐसी कहानी सुनाऊं कि गांव में धोती पहने 11 लोग क्रिकेट खेलेंगे और अंग्रेजों के खिलाफ लगान नहीं देने के लिए खेलेंगे, वो भी 1893 में, जब ऐसे जॉनर थे ही नहीं। तब कोई स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं बनता था। आप गांव पर फिल्म नहीं बना सकते थे। आप किसी बड़े कमर्शियल हीरो को लेकर उसके बाल कटवाकर, उसका हेयरस्टाइल बदलकर, उसे फिल्म में धोती नहीं पहना सकते थे। इसलिए मैं आमिर के पहले वाले डर को पूरी तरह समझता हूं।"

फिल्ममेकर ने बताया कि आमिर से मिलने के बाद उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए और फिर जाकर दोबारा सुनाई।

उन्होंने कहा, "मुझे एहसास हुआ है कि आमिर को इस स्क्रिप्ट के बारे में जानने की जरूरत है। इसलिए मैं वापस गया और पूरी स्क्रिप्ट लिखी, फिर जाकर उन्हें डिटेल में कहानी सुनाई। जब मैं दोबारा उनके पास गया, तो मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक स्क्रिप्ट है, जो मैं उन्हें सुनाना चाहता हूं और उन्होंने मुझसे कहा कि ठीक है, सुनाओ।"

फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि आमिर को स्क्रिप्ट सुनाने से पहले उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया था।

उन्होंने कहा, "आमिर को पता था कि हमारी पिछली फिल्म 'बाजी' नहीं चली थी, तो उन्होंने मुझे कहा था, 'ठीक है, मैं तुम्हें थोड़ा समय दे सकता हूं', लेकिन ये बताओ कहीं तुम मुझे वही स्क्रिप्ट तो दोबारा नहीं सुनाने वाले हो? धोती, लगान, चंपानेर और वो सब।' मैंने कहा, 'हां, वही वाली है।' उन्होंने कहा, 'मुझे ये नहीं सुननी है।' मैंने कहा, 'रुको एक मिनट बस अपनी जिंदगी के तीन घंटे मुझे दे दो। उसके बाद, अगर तुम मना भी कर दो, तो भी बस एक बार सुन तो लो' तो उन्हें मेरे जोश, मेरे उत्साह में काफी दम लगा कि मैं फिर से 3 घंटे तक पूरी डायलॉग वाली स्क्रिप्ट सुनाना चाहता हूं और उसी ने बाजी पलट दी। उन्होंने सुनी। उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने वो सब महसूस किया। वो हंसे। और उन्होंने कहा, 'पक्का, मैं अब ये फिल्म करना चाहता हूं।'"

 

Have something to say? Post your comment
एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

: एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

: मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

: IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

: 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

: अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

: मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

: पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

: माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

: कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

: 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

X