Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

मनोरंजन

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

Updated on Saturday, November 28, 2026 17:10 PM IST

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के अंतर्गत आज आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में चरित्र-आधारित कथानकों, शोध-आधारित फिल्म निर्माण और विविध कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने में सिनेमा की शक्ति के महत्व पर विशेष चर्चा हुई। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और निर्माता रविंद्र संघवी ने द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड तथा वृत्‍तचित्र डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने शोध, चरित्र-निर्माण और जटिल विषयों को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने की राह में आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा की।

फिल्म में तीन अलग-अलग कहानियों को प्रस्तुत किया गया
द केरल स्टोरी 2 के निर्देशन का अनुभव साझा करते हुए कामाख्या नारायण सिंह ने फिल्म को चरित्र-आधारित कथानक बताया। उन्होंने कहा कि साझा भावनात्मक सूत्र को बनाए रखते हुए कई कहानियों को एक साथ प्रस्तुत करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतोषजनक अनुभव भी था। उन्होंने विभिन्न कथाओं को आपस में जोड़ने में संगीत की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि फिल्म में तीन अलग-अलग कहानियों को प्रस्तुत किया गया है, लेकिन उनमें निहित एक साझा भावनात्मक आधार उन्हें एक सूत्र में पिरोने का काम करता है।

फिल्म विभिन्न केस स्टडी और तथ्यात्मक संदर्भों पर आधारित
नारायण ने यह भी बताया कि यह फिल्म विभिन्न केस स्टडी और तथ्यात्मक संदर्भों पर आधारित है। इसका उद्देश्य पात्रों के अनुभवों और भावनाओं के माध्यम से कहानी प्रस्तुत करना है।

निर्देशक कामाख्या नारायण ने कहा
डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी के बारे में चर्चा करते हुए निर्माता रविंद्र संघवी और निर्देशक कामाख्या नारायण ने अनुभवजन्य आंकड़ों को रोचक सिनेमाई कथानक में बदलने की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कामाख्या ने बताया कि जटिल जानकारी को दर्शकों के लिए सहज और समझने योग्य बनाने के लिए ऐसे पात्रों की पहचान करना आवश्यक है, जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकें। वृत्‍तचित्र निर्माता के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कार्यप्रणाली आमतौर पर आँकड़ों के संग्रह और साक्षात्कारों से शुरू होती है। इसके बाद ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाती है, जिनके अनुभव कहानी को आकार देने में मदद कर सकते हैं।

फिल्म निर्माण में दृश्यात्मक प्रामाणिकता के महत्व पर भी चर्चा की
उन्होंने फिल्म निर्माण में दृश्यात्मक प्रामाणिकता के महत्व पर भी चर्चा की। इसमें ऐसे स्थानों का चयन करना शामिल है, जो कहानी को विश्वसनीयता प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि वांछित दृश्य परिवेश को पुनः साकार करने के लिए उन्हें यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों और विभिन्न स्थानों से परिचित होने के कारण कहानी के अनुरूप उपयुक्त स्थानों की पहचान करने में मदद मिली।

 

Have something to say? Post your comment
57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

: 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

: फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

: OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

: जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

: एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

: मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

: IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

: 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

: अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

: मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

X