Friday, 27 November 2026
BREAKING
• 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म • अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम • मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट • पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत • खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

मनोरंजन

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Updated on Friday, November 27, 2026 11:35 AM IST

मुंबई : मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय स्थित मेयर कार्यालय, मुंबई मेट्रो नेटवर्क तथा शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर के बाद से अब तक अमिताभ बच्चन के बंगले को तीन बार धमकी मिल चुकी है। ताजा धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है। साथ ही 'बब्बर खालसा (परमार कनाडा)' और 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' जैसे संगठनों के नाम भी लिखे गए हैं। ईमेल में दावा किया गया है कि यदि मुंबई में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, तो शहर में लगातार 30 दिनों तक ग्रेनेड से हमले किए जाएंगे।
वहीं, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित होना है। मुंबई पुलिस ने इस कार्यक्रम को अनुमति दे दी है। हालांकि, धमकी मिलने के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।


दूसरी ओर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी सिलसिले में मनसे की ओर से ताड़देव पुलिस स्टेशन में शिकायत पत्र देकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।
मनसे ने सवाल उठाया है कि जब कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई जा रही हैं, तो पुलिस इसे रद्द कराने के बजाय सुरक्षा मुहैया क्यों करा रही है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि कॉन्सर्ट रद्द नहीं किया गया, तो स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महालक्ष्मी रेसकोर्स के पास रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।


मनसे ने अपनी शिकायत में 22 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट का भी हवाला दिया है। पार्टी के अनुसार, उस कार्यक्रम के दौरान एंटी-नारकोटिक्स सेल की जांच में 55 लोगों में से 12 लोगों के ड्रग्स के सेवन संबंधी टेस्ट पॉजिटिव पाए गए थे। इसी आधार पर मनसे ने आगामी कार्यक्रम में भी ड्रग्स के इस्तेमाल और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह मनसे के पदाधिकारी पुलिस स्टेशन पहुंचकर कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग करेंगे। धमकी भरे ईमेल और मनसे के विरोध के बीच मुंबई पुलिस के सामने कार्यक्रम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।

Have something to say? Post your comment
'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

: 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

: अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

: पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

: माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

: कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

: 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

: ‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

: जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

: Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

X