Friday, 27 November 2026
BREAKING
• घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव • जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी • हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला • गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी • हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा • UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य • सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी • ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

हरियाणा

घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

Updated on Friday, November 27, 2026 20:40 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को घर के समीप बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों (एसएचसी) तथा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स (बीपीएचयू) का सुदृढ़ीकरण करने से आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को और अधिक मजबूत करेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि करनाल के पोपरा, उपलाना और जलमाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा यमुनानगर के चमरोड़ी में उप-स्वास्थ्य केंद्र और प्रताप नगर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्यों की संशोधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 170.32 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है ताकि इन परियोजनाओं को और अधिक गति मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही इन स्वास्थ्य संस्थानों का लाभ मिल सके। इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों से ये संशोधित रफ कॉस्ट एस्टिमेट प्राप्त हुए हैं, जिन्हें स्थल की आवश्यकताओं और संशोधित लागत आकलनों के आधार पर संबंधित जिला परिषदों के कार्यकारी अभियंताओं द्वारा तैयार किया गया है।


उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर जिले के एसएचसी चमरोड़ी के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में जारी 55.50 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के मुकाबले संशोधित लागत 88.71 लाख रुपये आंकी गई है, जिसके लिए 33.21 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति अपेक्षित है। इसी प्रकार यमुनानगर के ही सीएचसी प्रताप नगर स्थित बीपीएचयू के लिए पूर्व में 50.00 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी, जिसकी संशोधित लागत 55.85 लाख रुपये होने पर 5.85 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है।


इसके अतिरिक्त करनाल जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत पीएचसी पोपरा के निर्माण कार्य के लिए 424.67 लाख रुपये की पूर्व प्रशासनिक स्वीकृति के मुकाबले संशोधित लागत 467.01 लाख रुपये हो गई है, जिसके लिए 42.34 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि अपेक्षित है। वहीं पीएचसी उपलाना के लिए 418.71 लाख रुपये की पूर्व स्वीकृति के स्थान पर संशोधित लागत 476.01 लाख रुपये होने से 57.3 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति तथा पीएचसी जलमाना के लिए 435.18 लाख रुपये की पूर्व स्वीकृति के मुकाबले संशोधित लागत 466.80 लाख रुपये होने पर 31.62 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता बताई गई है।

Have something to say? Post your comment
जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी

: जनसंवाद और सीएम विंडो की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : भोपाल सिंह खदरी

हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला

: हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला

गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

: गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

: पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा

: हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा

UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य

: UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

: खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

: लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

: हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

: संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

X