Friday, 27 November 2026
BREAKING
• स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म • अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम • मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट • पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत • खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि • संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

मनोरंजन

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

Updated on Friday, November 27, 2026 11:33 AM IST

मुंबई : पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में रिलीज को लेकर विवादों में आ गई। आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत के तमाम कलाकार इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री पूनम पांडे भी समाचार एजेंसी संग बातचीत में इस सीरीज का विरोध करती नजर आईं। अभिनेत्री पूनम पांडे ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में पाकिस्तानी एक्टर्स के युद्ध के दौरान भारत के बारे में दिए गए बयानों पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि पाकिस्तानी कंटेंट को उनके देश में ही दिखाया जाना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा, "पाकिस्तान में भी बहुत से मजेदार कलाकार हैं। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो वॉर के वक्त ऐसे बहुत सारे आर्टिस्ट ने भारत के बारे में बहुत सारी चीजें बोली थीं। तो जब वॉर चलता है, तब पाकिस्तानी कलाकार सभी के सामने हमारे बारे में इतना बुरा-भला बोलते हैं और जब उन्हें हमारी जरूरत होती है, तो मोहब्बत जाग जाती है। मुझे तो इनकी बातें समझ नहीं आती हैं, वे अपने स्टेटमेंट पर खड़े क्यों नहीं रह पा रहे हैं। अगर पाकिस्तानियों को भारत से नफरत है, तो अब भारत पर इतना प्यार क्यों आ रहा है? आज हमारे नेटफ्लिक्स की जरूरत क्यों हो गई आपको?"


पूनम पांडे ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार कला के नाम पर दो अलग-अलग स्टेटमेंट्स पास करते रहते हैं। उन्होंने कहा, "ये वही एक्टर्स हैं, जिन्होंने भारत के बारे में इतनी सारी उल्टी-सीधी बातें कही थीं, तो जब वे वॉर के वक्त इस तरह की वाहियात हरकतें करते हैं, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और अब इस देश की जरूरत क्यों पड़ रही है?आप अपना नेटफ्लिक्स अपने देश में चलाइए ना।"


बता दें कि पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है लेकिन भारत में इसके रिलीज होने पर रोक के निर्देश दिए गए हैं। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करते हुए पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करने का निर्देश दिया है।

Have something to say? Post your comment
'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

: 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

: अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

: मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

: माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

: कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

: 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

: ‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

: जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

: Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

X