Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर • न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश • एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश • शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट • 'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले • 'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित • टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

खेल

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

Updated on Saturday, November 28, 2026 16:35 PM IST

नॉटिंघम : चेल्सी के मैनेजर जाबी अलोंसो ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि वे मुश्किल समय में एक साथ खड़े रहें और एक-दूसरे का साथ दें। टीम को शनिवार को सिटी ग्राउंड पर नॉटिंघम फॉरेस्ट से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा, जो प्रीमियर लीग में उनकी लगातार तीसरी हार थी।

चेल्सी का खराब प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिला, जब नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मैच की शुरुआत से ही बढ़त हासिल कर ली। इगोर जीसस ने मेजबान टीम के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने दो बार गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। उनके गोलों में एक पेनल्टी भी शामिल थी, जिससे फॉरेस्ट ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली।

दूसरे हाफ में इमैनुएल एमेघा ने दो गोल दागकर मेहमान टीम की वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन चेल्सी बराबरी का गोल करने में सफल नहीं हो सकी। हार पर विचार करते हुए अलोंसो ने माना कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और फिलहाल आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही है।

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कई चीजें हमारे मुताबिक नहीं हुईं। मुझे लगता है कि टीम का आत्मविश्वास अभी कम है। यह साफ दिखाई देता है कि हम अच्छे नतीजों को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब हमने 2-1 तक अंतर कम किया, तो उसके तुरंत बाद 3-1 का गोल खा बैठे। ऐसे समय में हमें मैच पर पकड़ मजबूत करनी चाहिए थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। हम निश्चित रूप से इससे बेहतर खेल सकते हैं। इस स्तर पर आपको मैच में स्थिरता बनाए रखनी होती है और अनावश्यक गोल खाने से बचना पड़ता है। पिछले कुछ मुकाबलों में हमारी हार की यही सबसे बड़ी वजह रही है।"

चेल्सी के मैनेजर ने स्वीकार किया कि टीम की मौजूदा स्थिति की जिम्मेदारी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों पर है। उन्होंने कहा कि टीम को अपनी कमियों पर अटकने के बजाय उनके समाधान तलाशने पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा, "इस समय चीजें हमारे मुताबिक नहीं चल रही हैं और इसकी जिम्मेदारी हमारी है। मगर हालात बदलने का रास्ता भी हमें ही खोजना होगा। ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि हम एकजुट रहें। ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य की भूमिका अहम है। हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और एक टीम की तरह काम करना होगा। हम सभी को मिलकर इस मुश्किल दौर से बाहर निकलना है। अगर हम एकजुट नहीं रहे और एक-दूसरे का समर्थन नहीं किया, तो हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।"

अलोंसो ने माना कि ताजा झटका क्लब और उसके समर्थकों के लिए निराशाजनक था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम को रिकवरी के लिए काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह क्लब, टीम और फैंस सभी के लिए एक मुश्किल पल है। हारना फिर से निराशाजनक है, लेकिन हमें समाधान खोजने की कोशिश करते रहना होगा। हम रुक नहीं सकते।"

इस हार के बाद चेल्सी प्रीमियर लीग स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर आ गई है, जबकि फॉरेस्ट एक बड़ी घरेलू जीत के साथ 17वें से 14वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

Have something to say? Post your comment
'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

: 'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

: 'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

: 26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

: 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4

: गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4

World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ

: World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ

'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

: 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

: 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त

: स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त

X