Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक • शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार • रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा • उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त • ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

मनोरंजन

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:53 AM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी और डांस के साथ-साथ जानवरों के प्रति अपने प्यार के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

अब अभिनेत्री ने अपने दो पालतू डॉग्स के बारे में दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में एक इंडी नस्ल का डॉग और एक पूडल है। दोनों के साथ उनका खास लगाव है और घर में उनकी दिनचर्या से लेकर छोटी-छोटी आदतों तक का उन्हें पूरा ध्यान रहता है।

माधुरी ने यह बातें मराठी रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' में बातचीत के दौरान बताईं। शो में एक कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें जानवर पसंद हैं? इस पर अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें जानवर बहुत पसंद हैं। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों डॉग्स के बारे में बताया। माधुरी ने कहा, ''मेरे पास दो डॉग्स हैं। एक इंडी है और एक छोटी कोको है। वह पूडल नस्ल की है।''

माधुरी ने इंडियन डॉग्स की तारीफ करते हुए कहा, ''वे काफी समझदार और बुद्धिमान होते हैं। उन्हें घर के लोगों की आदतों और रोजमर्रा की दिनचर्या की भी अच्छी समझ होती है। मेरे घर में रहने वाले दोनों डॉग्स को घर का पूरा रूटीन पता है। वे छोटी-छोटी बातों को समझ लेते हैं और अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर ध्यान देते हैं।''

बातचीत के दौरान माधुरी ने अपने डॉग्स से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, ''जब मैं घर लौटती हूं तो मेरा ड्राइवर लिफ्ट से ही फोन करके घर के स्टाफ को मेरे पहुंचने की जानकारी देता हैं। ड्राइवर फोन पर कहता है कि मैडम ऊपर आ रही हैं। घर के कर्मचारी फोन उठाकर इस बात की जानकारी देते हैं। मेरे डॉग्स इस बातचीत को सुन लेते हैं और जैसे ही उन्हें पता चलता है कि मैं घर पहुंचने वाली हूं, वे खुशी से उछलने लगते हैं।''

शो में मौजूद कंटेस्टेंट ने भी अपने इंडी डॉग मैगी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनका डॉग भी काफी समझदार है और वह उससे बच्चों की तरह बात करती है। इस पर माधुरी ने भारतीय नस्ल के डॉग्स की तारीफ की और दर्शकों से इंडी डॉग्स के लिए तालियां बजाने की अपील की।

माधुरी दीक्षित अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और पोस्ट में डॉग्स के साथ उनका प्यार और लगाव साफ नजर आता है।

Have something to say? Post your comment
कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

: कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

: 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

: ‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

: जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

: Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

: ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

: गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

: स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

: 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

X