Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

व्यापार

भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

Updated on Thursday, November 19, 2026 14:41 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय कंपनियों का वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा है। इस दौरान गैर-वित्तीय कंपनियों की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 24.5 प्रतिशत बढ़ी है। साथ ही, परिचालन मुनाफा सालाना आधार पर 23.6 प्रतिशत बढ़ा है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

केयरएज रेटिंग्स की यह रिपोर्ट 1,572 सूचीबद्ध गैर-वित्तीय कंपनियों के सैंपल पर आधारित है। इसमें बताया गया कि शुद्ध बिक्री में वृद्धि दर पिछली तिमाही के 22 प्रतिशत से और तेज हो गई है। यह लगातार चौथी तिमाही है जब दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की गई है।

यह व्यापक वृद्धि मुख्य रूप से तेल और गैस, ऑटोमोबाइल और उससे जुड़े क्षेत्रों, बुनियादी ढांचे और लौह एवं इस्पात क्षेत्रों की बदौलत हुई है। कुल बिक्री में इन क्षेत्रों का हिस्सा लगभग 60 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया, "भले ही घरेलू और वैश्विक स्तर पर चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन अब तक दिखी गति और बदलती चुनौतियों से निपटने की कंपनियों की क्षमता को देखते हुए, आने वाली तिमाहियों में भी कॉर्पोरेट प्रदर्शन मजबूत बना रहेगा।"

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कुल परिचालन मुनाफा में 23.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछली तिमाही में यह 5.3 प्रतिशत थी। इसमें ऑयल और गैस सेक्टर का बड़ा योगदान रहा, जिसे डीजल की कीमत और कच्चे तेल की कीमत के बीच का अंतर में भारी बढ़ोतरी के कारण बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन का फायदा मिला। अगर ऑयल और गैस सेक्टर को हटा दें, तो भी परिचालन मुनाफे में 19.6 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

मुनाफे में यह दोहरे अंकों की वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब कंपनियों को इनपुट लागत में बढ़ोतरी, कमोडिटी की ऊंची कीमतों, और ज्यादा ढुलाई व लॉजिस्टिक्स खर्चों के कारण लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा था। इन लागत दबावों का असर कंपनियों के कुल खर्च में भी दिखा, जो वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 24.2 प्रतिशत बढ़ गया। इसका मुख्य कारण इनपुट लागत और कर्मचारियों से जुड़े खर्चों में हुई बढ़ोतरी थी।

ब्याज भुगतान क्षमता भी पिछली तिमाही के 7.3 से सुधरकर वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 8.1 हो गया।

उपभोक्ता-केंद्रित सेक्टरों में शुद्ध बिक्री में अच्छी वृद्धि देखी गई। ऑटोमोबाइल और उससे जुड़ी कंपनियों की शुद्ध बिक्री में 28.9 प्रतिशत, एफएमसीजी कंपनियों में 27.8 प्रतिशत, रिटेलिंग कंपनियों में 32.9 प्रतिशत और व्हाइट गुड्स (घरेलू उपकरण) कंपनियों में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लगातार बनी चुनौतियों के बावजूद, घरेलू मांग स्थिर रही। इसमें पिछले साल जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने जैसे नीतिगत कदमों का भी योगदान रहा, जिससे इन सभी सेक्टरों में विकास को समर्थन मिला।

कपड़ा जैसे निर्यात-केंद्रित सेक्टरों में भी शुद्ध बिक्री में 17.3 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछली तिमाही के 9.4 प्रतिशत से कहीं अधिक है।

सीमेंट सेक्टर में मुनाफे पर दबाव दिखा और इसमें 9.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि शुद्ध बिक्री में 11.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि हुई थी। ईंधन, पेटकोक और कोयले जैसी इनपुट सामग्रियों की ऊंची कीमतों के साथ-साथ पैकेजिंग की बढ़ती लागत ने इस सेक्टर के मुनाफे पर नकारात्मक असर डाला।

 

Have something to say? Post your comment
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

: भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

: केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

: देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

: ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

: डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

: एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

: भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

: अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

: अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

X