Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

नई दिल्ली

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

Updated on Tuesday, October 27, 2026 16:33 PM IST

नई दिल्ली : दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने एक बार फिर 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली को स्थगित करने की मांग उठाई है। यह मांग ऐसे समय सामने आई है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट कर दिया है कि रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को आयोजित करने का इरादा बरकरार है।

सीटीआई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पत्र की प्रति भेजते हुए अनुरोध किया है कि वह इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों से चर्चा करें। व्यापारियों का कहना है कि प्रस्तावित रैली दिवाली के पहले चल रहे सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी सीजन के बीच आयोजित की जा रही है, जिससे दिल्ली के कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

सोमवार को राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा था, "हम आपको सुनते हैं और आपकी परवाह करते हैं। सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, सड़कें सील कर दीं और राजधानी को लॉकडाउन जैसा बना दिया। अगर मोदी आरोपित नंबर-4 ज्ञानेश कुमार को हटा दें तो विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड में खत्म हो सकते हैं।"

हालांकि सीटीआई का कहना है कि इस बयान से व्यापारियों की चिंताएं दूर नहीं हुई हैं। संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, रामलीला मैदान के आसपास स्थित 20 प्रमुख बाजारों के व्यापारी रैली की घोषणा के बाद बेहद चिंतित हैं और व्यापारिक समुदाय में असमंजस तथा भय का माहौल है।

व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि क्या 31 अक्टूबर से ही बैरिकेडिंग शुरू कर दी जाएगी, क्या राजधानी के कई प्रमुख मार्ग बंद होंगे और क्या ग्राहकों को बाजारों तक पहुंचने में कठिनाई होगी। उनका कहना है कि यदि कांग्रेस नेताओं का यह अनुमान सही है कि रैली में 10 लाख लोग और 15,000 से 20,000 वाहन शामिल होंगे, तो इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कहां होगी।

सीटीआई ने कहा है कि रामलीला मैदान के आसपास 200 वाहनों के लिए भी अधिकृत पार्किंग उपलब्ध नहीं है, जबकि यह क्षेत्र दिल्ली के सबसे बड़े थोक और खुदरा बाजारों से घिरा हुआ है। संगठन का दावा है कि रैली से करीब 21 प्रमुख बाजार सीधे प्रभावित होंगे।

व्यापारियों के संगठन ने यह भी याद दिलाया कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन, जिसमें केवल 3,000 से 4,000 लोग शामिल हुए थे, उसके कारण मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे और व्यापारियों को लगभग 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

सीटीआई का कहना है कि यदि 1 नवंबर को 10 लाख लोगों की रैली आयोजित होती है तो पुरानी दिल्ली और मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो सकती हैं, जिससे 10,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान होने की आशंका है।

संगठन ने सुझाव दिया है कि जनहित और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए रैली को भाई दूज के बाद, यानी 10 नवंबर के बाद आयोजित किया जाए। यदि तारीख बदलना संभव न हो, तो कार्यक्रम को रामलीला मैदान की बजाय बुराड़ी ग्राउंड या जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जैसे खुले स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां आसपास के बाजारों पर इसका असर कम पड़े।

इधर, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी कहा कि राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट व्यापारियों की चिंताओं का समाधान नहीं है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी स्वयं यह कह रहे हैं कि मेट्रो बंद हुई और सड़कें सील हुईं, तो यह भी सोचना चाहिए कि प्रशासन को ऐसे कदम उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख चिंता यह है कि बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण त्योहारी सीजन में कारोबार प्रभावित न हो।

 

Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

X