Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’ • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया • विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा • कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

राष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा

Updated on Thursday, November 19, 2026 16:12 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज गुरुवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के उपाध्यक्ष तारो एसो समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक तथा ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत और जापान के बीच चौथी विदेश एवं रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता (टू प्लस टू) में शामिल होने के लिए जापान पहुंचे जयशंकर ने एसो के साथ अपनी मुलाकात को ‘सुखद’ बताया। उन्होंने सरकारों, कारोबार जगत और दोनों देशों के लोगों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने की एसो की प्रतिबद्धता की सराहना की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर सहमत हुए। दोनों देशों के बीच साझेदारी को सरकारों, कारोबार जगत और लोगों के स्तर पर और गहरा करने के उनके विचारों और प्रतिबद्धता की मैं सराहना करता हूं।’’ जयशंकर ने जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्यालय में जापान के पूर्व विदेश मंत्री तारो कोनो से भी मुलाकात की।

जापान के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ ये मुलाकातें गुरुवार को होने वाली भारत-जापान टू प्लस टू वार्ता से पहले हुईं। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। वहीं, जापान की ओर से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी इसमें हिस्सा लेंगे।

इस वार्ता में दोनों देशों को क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा करने तथा सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। इसमें स्वतंत्र, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता भी शामिल है। भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी है। दोनों देशों का सहयोग रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’

: पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’

कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

: कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

: संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

: प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

: ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

: नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

: प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

: क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

X