Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• 'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया • भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य • सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे • फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया • सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ? • गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट • एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक! • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

उतार प्रदेश

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Updated on Wednesday, November 18, 2026 13:01 PM IST

लखनऊ : 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारे 'राधे राधे, कमल खिला दे' पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी है और जनता इन्हें भगवान राम और कृष्ण को बेचने नहीं देगी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने समाचार एजेंसी से कहा, "अब साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी भगवान की भक्त नहीं है। यह राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी है। उन्होंने 'राधे राधे, कमल खिला दे' का नारा दिया है, लेकिन उनकी पूजा-अर्चना स्वीकार नहीं होगी। इस नारे से भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। जनता इन्हें भगवान राम और कृष्ण को बेचने नहीं देगी।" उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन तय हो चुका है और आगे सीटों के बंटवारे पर बातचीत होनी है।


प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह पहले फैसला हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। अब बस यह तय होना बाकी है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, कौन किसकी मदद करेगा और कहां से दोनों को फायदा होगा। हमारा मकसद वही है जो हमारे शीर्ष नेताओं की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना और उत्तर प्रदेश को बीजेपी से मुक्त करना, जो इस राज्य को बर्बाद और तबाह कर रही है।"
वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "दोनों दलों के बीच सकारात्मक चर्चाएं चल रही हैं। वरिष्ठ नेता बैठकर बातचीत कर रहे हैं। दिन प्रति दिन हमारा गठबंधन मजबूत हो रहा है। जल्द ही सारे विषयों पर निर्णय हो जाएगा। हम 2027 में गठबंधन की सरकार बनाएंगे।"


बेरोजगारी के मुद्दे पर अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज जब युवा नौकरियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। जब महिलाएं महंगाई को लेकर अपनी चिंताएं उठाती हैं, तो गैस और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। सच बोलना विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार को सच्चाई दिखाना और यह बताना कि जनता क्या चाहती है। आने वाले 2027 के चुनाव साफ कर देंगे कि जनता क्या चाहती है।"

Have something to say? Post your comment
भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य

: भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

: पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

: प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

: जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

: जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

: 'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

: सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

: यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

: यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

: संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

X