Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज • पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:36 PM IST

चंडीगढ़ : राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे पवेलियन का बारिकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर संजय भाटिया ने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर-1 है, इसकी झलक इस हरियाणा पवेलियन में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में पहुंचकर विरासत और विकास के इस अद्भुत संगम की झलकियां देखने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि वे कई वर्षों बाद व्यापार मेले में आए हैं। इससे पहले वे स्कूल के समय बच्चों के साथ भ्रमण के दौरान यहां आए थे। आज हरियाणा पवेलियन में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर वन है। वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से लगातार लोगों का जीवन स्तर बदल रहा है और लोग खुशहाल हो रहे हैं। तकनीक के मामले में भी हरियाणा का कोई मुकाबला नहीं है।


पानीपत निर्यात के रूप में ही जाना जाता है
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश पर मेले में निर्यात कॉर्नर बनाया गया है। यह बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि उनका जन्मस्थान पानीपत है, जो विभिन्न उत्पादों के निर्यात के रूप में ही जाना जाता है। टेक्सटाइल निर्यात के मामले में पानीपत का भारत में अहम स्थान है। पवेलियन में उन्होंने फरीदाबाद और गुरुग्राम के अनेक उत्पाद भी देखे। उन्होंने करनाल लोकसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया है। वहां का बासमती चावल, जिसकी खुशबू पूरी दुनिया में फैली हुई है, उसे भी उन्होंने आज पवेलियन में दिखाया गया है। हरियाणा पवेलियन में कृषि और निर्यात के संयोजन पर सांसद संजय भाटिया ने कहा कि इस बार यह बहुत सोच-समझकर तय किया गया बड़ा अच्छा संयोजन है। हरियाणा ने अपनी विरासत को भी संभालकर रखा है और आने वाली दुनिया के साथ भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।


हरियाणा पवेलियन में प्रदेश के इतिहास से लेकर आज के विकास को दिखायाः ए.मोनाश्रीनिवास
हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने कहा कि इस वर्ष के व्यापार मेले की थीम "विकास और विरासत" है, जिसे हरियाणा पवेलियन में बेहद प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा की आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत के साथ-साथ उसका इतिहास भी बहुत पुराना है। पवेलियन में राखीगढ़ी की सीलों से लेकर विकास की गति के साथ आज के हरियाणा तक की यात्रा को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि हरियाणा अपनी पुरानी चीजों, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक मूल्यों को संजोकर आगे बढ़े। हरियाणा की अपनी एक ग्रोथ स्टोरी है, जो पूरे विश्व में सबको पता है, चाहे वह उद्योग हो, कृषि हो या एआई। इसे भी पवेलियन में दर्शाया गया है।


प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी दूसरों को भी बताएं
मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने कहा कि आज हमारा किसान केवल खेत में ही काम नहीं करता, बल्कि अपने मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से मौसम की जानकारी लेता है और अपने उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। कृषि और उद्योग के साथ तकनीक का यही संगम "विकास और विरासत" की थीम को बखूबी दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पवेलियन में आगंतुकों के लिए क्विज़ बूथ बनाया गया है, साथ ही एक फोटो बूथ भी तैयार किया गया है, जिसमें लोग हरियाणा के खेल सितारों के साथ फोटो ले सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे हरियाणा पवेलियन में जरूर आएं, यहां की सभी इंटरैक्टिव गतिविधियों में भाग लें, प्रदेश की झलकियां देखें, हरियाणा के बारे में जानकारी प्राप्त करें और प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी के बारे में दूसरों को भी बताएं।

Have something to say? Post your comment
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

: शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

: वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

: पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

: हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

: महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

: सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

: नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

X