Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती • जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया • नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते • गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल • हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

उतार प्रदेश

जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Updated on Tuesday, November 17, 2026 12:37 PM IST

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र में गाड़ी को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। बांकापुर गांव की नहर पटरी पर स्कॉर्पियो और थार सवार लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान कथित तौर पर जमकर फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना जेवर थाना क्षेत्र के बांकापुर नहर पटरी की है। बताया जा रहा है कि प्रथम पक्ष के लोग ग्राम बांकापुर के निवासी हैं और स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। वहीं, दूसरा पक्ष ग्राम गढ़ी का रहने वाला है और थार वाहन में सवार था। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर साइड देने और गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं, पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, घटना में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों सहित कुल पांच व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस ने अपनी निगरानी में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेवर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।


पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह गाड़ी को साइड देने को लेकर हुआ झगड़ा सामने आया है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के दौरान फायरिंग किए जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, मामले में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के साथ ही विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी हालत सामान्य है। दिनदहाड़े सड़क पर साइड देने जैसे मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आपसी विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Have something to say? Post your comment
पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

: पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

: प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

: जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

: 'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

: सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

: यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

: यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

: संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

: आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

: 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

X