Monday, 16 November 2026
BREAKING
• आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’ • दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना • स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की • भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात • Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट • चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार • छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’ • फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’ • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

उतार प्रदेश

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

Updated on Monday, November 16, 2026 16:19 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े प्रदेश के समग्र विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आधार बनेंगे। जनगणना में समाज का कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि आंकड़ों में छूटने वाला व्यक्ति कई बार सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाता है। सही और विश्वसनीय डाटा से ही यह तय किया जा सकेगा कि कहां स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक भवन सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना एवं घर-घर जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी, जबकि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। उन्होंने बताया कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से इस बड़े अभियान की शुरुआत हो रही है। अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर लोगों से 40 महत्वपूर्ण बिंदुओं जिनमें धर्म, जाति, शिक्षा, व्यवसाय, मातृभाषा आदि जैसे बिंदु शामिल हैं उन पर सटीक जानकारी जुटाएंगे।

सीएम योगी ने अपने पुराने संघर्षों का स्मरण करते हुए कहा कि मुसहर जाति समाज का सबसे विपन्न तबका था, जिसके पास न पक्की झोपड़ी थी और न ही राशन कार्ड। अगर ईमानदारी से पिछली जनगणनाओं में उनका नाम और उनकी विपन्नता दर्ज की गई होती, तो प्रथम पंचवर्षीय योजना से ही उन्हें लाभ मिलना शुरू हो जाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार ने ऐसे वंचित वर्गों के लिए अलग से योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया है। उन्होंने जनगणना अभियान से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जब वे किसी परिवार की चौखट पर जाएं, तो स्वयं को एक राष्ट्रीय कार्य के प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों में अपनी जानकारी साझा करने को लेकर संकोच या भय होता है। ऐसे में कर्मियों का व्यवहार अत्यंत विनम्र और धैर्यपूर्ण होना चाहिए। उन्हें लोगों को समझाना होगा कि यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और देश के विकास में इसकी अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि एक गलत डाटा देश और प्रदेश की भविष्य की योजनाओं के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक जिलाधिकारी (डीएम) इस अभियान का स्वयं नेतृत्व करेगा और प्रतिदिन आधे घंटे इसकी समीक्षा करेगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम और तहसील स्तर तक की दैनिक समीक्षा से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार के व्यवधान या तकनीकी सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर के बीच स्वगणना की सुविधा का उपयोग करें। अपने माता-पिता, बुजुर्गों और पड़ोसियों की ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने में मदद करें। स्वगणना पूरी होने के बाद प्राप्त आईडी सुरक्षित रखें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 1855 का उपयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन अभियान का नेतृत्व करे, जनप्रतिनिधि जनजागरूकता बढ़ाएं, आम नागरिक सहयोग करें और गणना से जुड़े सभी कार्मिक पूरी सत्यनिष्ठा से काम करें। इससे कोई भी व्यक्ति गणना से छूटेगा नहीं और प्रदेश को आने वाले दशक के विकास के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह देश की आठवीं जनगणना है, जो 2021 में कोरोना महामारी के कारण नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। सटीक आंकड़ों से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार की बेहतर योजनाएं बनाई जा सकेंगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से जनगणना कर्मियों को सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की।

 

Have something to say? Post your comment
'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

: 'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

: सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

: यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

: यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

: संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

: आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

: 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

: अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

: गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

X