Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द • ‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं • बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह • राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं • सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ • गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे • पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा • पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

उतार प्रदेश

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

Updated on Sunday, November 15, 2026 15:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को प्रदेश के युवाओं को 25 लाख टेबलेट बांटेगे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवा प्रतिभा के आड़े संसाधनों का अभाव न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में शुरू हुई ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत अब तक लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सरकार अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने जा रही है। इस नए चरण के साथ योजना के अंतर्गत वितरित डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की स्थिति को बदला है और ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सीएम योगी ने पोस्ट में कहा, “हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे।”

सीएम योगी ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। इसी बीच, उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, “पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।”

Have something to say? Post your comment
यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

: यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

: यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

: संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

: आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

: 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

: अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

: गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

: हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी

: अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी

X