Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती • जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया • नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते • गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल • हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

उतार प्रदेश

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

Updated on Tuesday, November 17, 2026 12:38 PM IST

प्रयागराज : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को प्रयागराज के बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यमुना तट पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पूरे घाट पर भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। गोपाष्टमी के दिन गाय की विशेष पूजा का विधान है। श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा कर उन्हें माला पहनाई, तिलक लगाया और हरा चारा खिलाया। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री, दही और दूध का भोग लगाया गया। कई श्रद्धालुओं ने दही-पेड़े का भोग लगाकर उसका दान भी किया। घाट पर बने अस्थायी पूजा स्थलों पर महिलाओं ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से पूजा की। बलुआ घाट पर आए पंडित महेंद्र मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में इस पर्व के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की गोपाष्टमी है। इस दिन गाय की पूजा होती है और लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री तथा दही का भोग लगाया जाता है। कुछ लोग दूध का भी भोग लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी पर्व के कारण यमुना के बलुआ घाट पर काफी भीड़ है। श्रद्धालु आ रहे हैं, गाय की पूजा कर रहे हैं और सभी रस्मों को निभा रहे हैं।


श्रद्धालु राजरानी जायसवाल ने भी इस पर्व को लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह में गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। आज के दिन भगवान को दही-पेड़े का भोग लगता है और गोपाष्टमी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी सखियां यहां आकर पूजा-अर्चना करती हैं और इससे बहुत आनंद मिलता है।
उन्होंने अपनी कामना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बाल-बच्चों को बनाए रखें, सभी सखियों में प्रेम बना रहे और यमुना मैया की कृपा इसी तरह बनी रहे। सभी का शरीर स्वस्थ रहे, ताकि लोग हर साल मां के चरणों में आकर सिर झुकाते रहें।


वहीं, श्रद्धालु रेनू ने कहा कि आज गोपाष्टमी है। कार्तिक महीने की इस गोपाष्टमी पर गौ माता की सेवा की जाती है, उनकी पूजा-अर्चना की जाती है और दही-पेड़े का भोग लगाया जाता है। दही-पेड़े का दान भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की यही कामना है कि माता रानी हमें ऐसे ही अपने चरणों में स्थान देती रहें और हमें बुलाती रहें। हमें स्वस्थ रखें, परिवार हरा-भरा बना रहे और सुख-समृद्धि बनी रहे।

Have something to say? Post your comment
पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

: पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

: जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

: जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

: 'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

: सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

: यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

: यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

: संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

: आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं, अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है: सीएम योगी

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

: 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

X