Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज • पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

हरियाणा

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:34 PM IST

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नारे 'वोट चोर गद्दी छोड़' को इटली मेड बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। वहीं, सोनिया गांधी द्वारा लिखी किताब को लेकर 1984 के सिख दंगों और स्वर्ण मंदिर पर सेना की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। इसके अलावा, गन्ने के दामों को लेकर सुरजेवाला के बयान पर पलटवार किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नारे "वोट चोर गद्दी छोड़" को विदेशी बताते हुए कहा कि इटली के राजनेता भारत में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वोट चोर गद्दी छोड़ नारा लगाते है और राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है वो ठहाके लगाकर हंसते है जोकि देशद्रोह है, उन्होंने कहा इससे ये साबित होता है ये नारा इटली मेड है। इटली में ये नारा बनाया गया है देश के विरुद्ध वातावरण बनाने के लिए और जब राहुल गांधी फेल हो गए, लोगों ने इस नारे को नकार दिया तो उन्होंने इटली से एक्सपर्ट बुलाए है इस नारे को आगे चलाने के लिए।


कांग्रेस के कुकर्मों पर लीपापोती कर रही सोनिया गांधी, सिख दंगो के सवालों का जवाब देने के लिए उन्हें एक और किताब लिखनी चाहिए : विज
सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में बहुत कुछ लिखा है जिसमें कांग्रेस के कुकर्मों पर लीपापोती करने की कोशिश की गई है। 1984 में दिल्ली में सिख दंगों पर लीपापोती करने की कोशिश की है कि उन्होंने आंसू बहाये हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सवाल करते हुए कहा कि क्या सोनिया गांधी ने अपने पति को समझाया था बल्कि राजीव गांधी ने उन कत्लेआम को जस्टिफाई किया था और कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। गोल्डन टेंपल पर सेना को जाना पड़ा, उसके ऊपर भी लीपापोती करती नजर आ रही है, लेकिन वे बताए कि ऐसे हालात क्यों पैदा हुए, किसने रोकने थे किसकी केंद्र में सरकार थी? आपकी सासू मां इंदिरा गांधी की सरकार थी, उन्हें बताना चाहिए क्यों ऐसे हालात पैदा हुए विज ने सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा कि इन सवालों के जवाब देने के लिए सोनिया गांधी को एक और किताब लिखनी चाहिए।


पंजाब सरकार कोई वादा पूरा नहीं कर रही है और पंजाब में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है : अनिल विज
वही, पंजाब में दिन दहाड़े पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में कोई कानून नहीं चलता, पंजाब की सरकार जो बड़े बड़े वायदे करके आई थी और अब वो अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर रही है और पंजाब में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है।
सुरजेवाला के बयान पर मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “चोरों को सारे नजर आते है चोर”
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान कि 15 पैसे प्रति क्विंटल गन्ने के दाम की बढ़ोत्तरी किसानों से भद्दा मजाक है जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “चोरों को सारे नजर आते है चोर”, उन्होंने कहा हरियाणा में बाकी सभी प्रदेशों से ज्यादा गन्ने के दाम दिए जा रहे हैं और 24 फसलों का एमएसपी देने वाली हरियाणा अकेला प्रदेश है और इनको तो हर चीज़ में ठगी, बेईमानी, चोरी, लालच, दगा नजर आता है।

Have something to say? Post your comment
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

: शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

: पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

: हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

: महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

: सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

: नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

X