Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन • Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक • Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर • "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

हिमाचल प्रदेश

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:23 PM IST

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राज्य की बेशकीमती जमीन और सार्वजनिक संपत्तियां निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप लगाते हुए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धर्मशाला में विधानसभा परिसर के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन किया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

'कांग्रेस सरकार राज्य की संपत्तियां बेचने पर आमादा'
ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ''कांग्रेस सरकार राज्य की संपत्तियां बेचने पर आमादा है, लेकिन हम हिमाचल को बिकने नहीं देंगे और न ही इसकी संपत्तियों की बिक्री होने देंगे।'' उन्होंने आरोप लगाया कि कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे के पास लगभग 200 कनाल (5,445 वर्ग फुट) जमीन की फर्जी रजिस्ट्री की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कृषि और किसान संबंधी फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये बेनामी जमीन सौदे किए गए। ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की लगभग 1,500 बीघा (8,712 वर्ग फुट) जमीन निजी निवेशकों को हस्तांतरित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बद्दी-बड़ोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के तहत औद्योगिक उद्देश्यों के लिए आवंटित बद्दी क्षेत्र की जमीन के निर्धारित भू-उपयोग में भी बदलाव किया गया है।

होटल पीटरहॉफ में बुकिंग बंद किए जाने पर भी उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने शिमला के होटल पीटरहॉफ में बुकिंग बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल को गिराकर उस स्थान का नए सिरे से विकास करने और उसे किसी बाहरी निवेशक को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पहले मेघदूत के नाम से जाना जाने वाला होटल पीटरहॉफ शिमला में स्थित राज्य की चुनिंदा ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संपत्तियों में से एक है। ठाकुर ने दिल्ली स्थित 'हिमाचल निकेतन' को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि औपचारिक उद्घाटन से पहले ही इसे निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी की जा रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार राज्य की महत्वपूर्ण जमीन और सार्वजनिक संपत्तियां निजी निवेशकों को सौंपने के फैसले कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन मामलों पर विधानसभा में जवाब दे। इन आरोपों पर कांग्रेस सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

 

Have something to say? Post your comment
Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

: Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

: Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

: Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

: Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

: Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

: चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

: हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

: कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

: हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

: भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

X