Monday, 16 November 2026
BREAKING
• सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी • नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल • एनएचएम कर्मचारियों को भी दिया जाएगा स्वास्थ्य बीमा कवरेज : आरती सिंह राव • हरियाणा कोल्ड चेन नीति को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, खेत से बाजार तक मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था : श्याम सिंह राणा • जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की • वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया • शहीद करतार सिंह सराभा के आदर्श और शहादत हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 300वां दिन: पंजाब पुलिस ने 530 स्थानों पर की छापेमारी; 195 गिरफ्तार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

Updated on Monday, November 16, 2026 20:44 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को फरीदाबाद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। इन कार्यों में सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर के प्रथम चरण का निर्माण, गुंजन लखानी गेट का शुभारंभ तथा शहर के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई दिशा और गति मिली है। फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सेक्टर-14 की आरडब्ल्यूए द्वारा रखी गई सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर के प्रथम चरण के विकास कार्यों पर लगभग 6 से 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-14 के पार्क में करीब 38 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके विस्तार के लिए लगभग 28 लाख रुपये का अतिरिक्त टेंडर लगाया गया है। ग्रैप संबंधी प्रतिबंध हटते ही यह कार्य तेजी से पूरा करवाया जाएगा।


गोयल ने बताया कि सेक्टर-14 की डीएवी स्कूल वाली सड़क पर करीब 28 लाख रुपये की लागत से ग्रेनाइट टाइल्स लगाने के कार्य को मंजूरी दी गई है। सेक्टर-14 मार्केट के पुनर्विकास के लिए 1.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, अव्यवस्थित तारों को हटाने और मार्केट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न पार्कों की बाउंड्री वॉल, धुलाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए करीब 1.37 करोड़ रुपये तथा डीएवी स्कूल वाली सड़क को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 53.5 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 और सेक्टर-17 की डिवाइडिंग रोड को चौड़ा करने, रेड लाइट लगाने तथा सेक्टर-12 की ओर आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद की कूड़ा समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे कचरे से बिजली का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद में विकास कार्यों को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

: सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

: नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

एनएचएम कर्मचारियों को भी दिया जाएगा स्वास्थ्य बीमा कवरेज : आरती सिंह राव

: एनएचएम कर्मचारियों को भी दिया जाएगा स्वास्थ्य बीमा कवरेज : आरती सिंह राव

हरियाणा कोल्ड चेन नीति को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, खेत से बाजार तक मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था : श्याम सिंह राणा

: हरियाणा कोल्ड चेन नीति को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, खेत से बाजार तक मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था : श्याम सिंह राणा

हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण

: हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण

देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो : अनिल विज

: देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो : अनिल विज

गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

: गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा की 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स गठित

: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा की 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स गठित

किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा

: किसानों को नहरी पानी, खाद और फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराए सरकार : कुमारी सैलजा

अहीरवाल की धरा पर संगठित होकर अपनी ताकत को दर्शाएं जेजेपी कार्यकर्ता : अजय सिंह चौटाला

: अहीरवाल की धरा पर संगठित होकर अपनी ताकत को दर्शाएं जेजेपी कार्यकर्ता : अजय सिंह चौटाला

X