Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज • पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

हरियाणा

डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:28 PM IST

भिवानी : साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा की साहित्यकार एवं स्तंभकार डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित समारोह में उन्हें ₹2,51,000 की आजीवन गौरव सदस्यता तथा ₹31,000 का भिवानी गौरव साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रकार उन्हें कुल ₹2,82,000 की सम्मान राशि से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रतिष्ठित नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया गया। रविवार, 15 नवंबर 2026 को दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में आयोजित इस समारोह में परम संत हुजूर कंवर साहिब जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके सानिध्य ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास के लिए सांसद एन.डी. गुप्ता, शिक्षा के लिए डॉ. नरेश कौशिक, पत्रकारिता के लिए श्री बलवान शर्मा, साहित्य के लिए डॉ. जोगेंद्र कुमार, खेल के लिए श्री पूनम शर्मा, सेवा के लिए श्री रामदेव तायल, कला एवं संगीत के लिए श्री दिनेश रहन तथा राष्ट्रसेवा के लिए श्री जीताराम गुप्ता (एडवोकेट) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सेवामूर्ति श्री सूरजमल कागड़िया, श्री कुलदीप राज महाजन और श्री जगन्नाथ सर्राफ के नाम से स्मृति सत्र भी आयोजित किए गए।


साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान का सम्मान
राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ कवयित्री, साहित्यकार, स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं सामाजिक चिंतक हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सक्रिय लेखन करते हुए उनके हजारों संपादकीय, लेख एवं विचार-आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनके लेखन के प्रमुख विषय महिला सशक्तिकरण, स्त्री-अस्मिता, शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोकतांत्रिक मूल्य और समसामयिक सामाजिक सरोकार हैं।


14 पुस्तकों से समृद्ध साहित्यिक यात्रा
डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ की 12 व्यक्तिगत तथा दो संपादित पुस्तकें प्रकाशित हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में ‘दीमक लगे गुलाब’, ‘चूल्हे से चाँद तक’, ‘मौन की मुस्कान’, ‘खिड़की से झाँकती ज़िंदगी’, ‘परियों से संवाद’, ‘बच्चों की दुनिया’, ‘समय की रेत पर’, ‘निर्भयें’, ‘Fearless’ और ‘आँचल की चुप्पी’ शामिल हैं। हरियाणवी भाषा एवं लोकसाहित्य के संरक्षण के लिए भी वे निरंतर सक्रिय हैं। ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का संकलन एवं संपादन उनके इस योगदान को रेखांकित करता है।


राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
उन्हें पूर्व में नारी रत्न पुरस्कार, विश्व हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार, सुपर वुमन अवार्ड, ग्लोबल सुपर वुमन अवार्ड, महिला रत्न सम्मान, नागरिक पत्रकारिता नारद पुरस्कार तथा साहित्यांचल राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम, फिलीपींस एवं बांग्लादेश से अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधियाँ भी प्राप्त हुई हैं।


सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और जीवनसाथी को
अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सभी सदस्यों तथा जीवनसाथी डॉ. सत्यवान सौरभ को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार, परिवार का स्नेह, सहयोग और जीवनसाथी का निरंतर प्रोत्साहन उनकी साहित्यिक एवं रचनात्मक यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। डॉ. सत्यवान सौरभ ने प्रत्येक परिस्थिति में उनके लेखन, साहित्यिक गतिविधियों और वैचारिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास, त्याग, सहयोग और प्रेरणा का प्रतिफल है, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।


भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रति जताया आभार
इस उपलब्धि पर डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री राजेश चेतन, संयोजक श्री प्रमोद शर्मा तथा संघ के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और पूरे भिवानी परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि भिवानी की माटी, यहाँ के संस्कार और साहित्यिक परिवार का स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूँजी है। यह सम्मान उनकी साहित्यिक यात्रा को नई ऊर्जा और समाज के प्रति अपनी रचनात्मक जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण से निभाने की प्रेरणा देगा।
डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ की इस उपलब्धि को भिवानी, सिवानी मंडी और हिसार सहित पूरे हरियाणा के साहित्यिक जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

: शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

: वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

: पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

: हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

: महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

: "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

: सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

: नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

X