Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज • पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

Updated on Tuesday, November 17, 2026 19:30 PM IST

करनाल : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान की रक्षा, नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में करनाल के जाट भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें AICC के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में AICC सचिव जितेंद्र बघेल भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, महासचिवों (संगठन) तथा कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों, सेल और विभागों के प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों को हरियाणा में प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से संविधान की रक्षा, प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पंचकूला में हरियाणा कांग्रेस की ओर से विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की तैयारी है।
मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर अथवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रमुख प्रतिमा से की जाएगी। इस दौरान संविधान निर्माताओं को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन होगा। इसके बाद संविधान के मूलभूत मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।
मार्च के माध्यम से लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का संदेश प्रसारित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटियों और विभिन्न संगठनों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


हर मतदान केंद्र पर नियुक्त होगा प्रशिक्षित वोट रक्षक
बैठक में 22 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाए जाने वाले ‘वोट रक्षक अभियान’ को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। अभियान के तहत मतदाता सूचियों से हटाए गए मतदाताओं की पहचान करने, उनके नाम हटाए जाने की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने और पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर काम किया जाएगा।
इसके लिए प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को अपने क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर कम से कम एक प्रशिक्षित ‘वोट रक्षक’ नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान में बूथ लेवल एजेंट (BLA), बूथ कमेटियों के सदस्य, युवा कार्यकर्ता, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और इच्छुक नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा।


21 नवंबर तक पूरी करनी होगी नियुक्ति और प्रशिक्षण प्रक्रिया
अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटियां मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगी। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में नियुक्त वोट रक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
निर्देशों के अनुसार, 21 नवंबर तक प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर वोट रक्षकों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण की पुष्टि जिला कांग्रेस कमेटी को करनी होगी।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को दोनों प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने और संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Have something to say? Post your comment
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

: शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

: वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

: पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

: महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

: "2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी", CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

: सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

: नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

X