Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कानपुर और दिल्ली के बीच नई ‘कानपुर एक्सप्रेस’ शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी • सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी-एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को हरी झंडी • नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल • एनएचएम कर्मचारियों को भी दिया जाएगा स्वास्थ्य बीमा कवरेज : आरती सिंह राव • हरियाणा कोल्ड चेन नीति को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, खेत से बाजार तक मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था : श्याम सिंह राणा • जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की • वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया • शहीद करतार सिंह सराभा के आदर्श और शहादत हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राष्ट्रीय

कानपुर और दिल्ली के बीच नई ‘कानपुर एक्सप्रेस’ शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

Updated on Monday, November 16, 2026 20:50 PM IST

कानपुर: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने रविवार को कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई ‘कानपुर एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई दैनिक ट्रेन सेवा उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर कानपुर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से सीधे जोड़ेगी और दोनों दिशाओं में यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नई ट्रेन सेवा से उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले पेशेवरों, विद्यार्थियों, कामगारों और अन्य यात्रियों को एक अतिरिक्त सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

428 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में 22 आधुनिक LHB कोच होंगे। अपने मार्ग में यह कई महत्वपूर्ण शहरों और औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्रों को जोड़ेगी।

ट्रेन के संचालन से फफूंद के यात्रियों को लाभ मिलेगा, जहां से औरैया के औद्योगिक क्षेत्रों तथा NTPC औरैया एवं GAIL पाटा जैसे प्रतिष्ठानों तक पहुंचना सुविधाजनक होगा। इसके अलावा, यह इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा जैसे प्रमुख शहरों को भी जोड़ेगी।

इस रेल सेवा से फिरोजाबाद के कांच उद्योग, हाथरस के हींग प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योगों तथा अलीगढ़ के प्रसिद्ध ताला उद्योग को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, खुर्जा के सिरेमिक एवं पॉटरी उद्योग और दादरी तथा गाजियाबाद के औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स केंद्रों तक पहुंच भी आसान होगी।

रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी राहत

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कानपुर में 16 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण रेलवे क्रॉसिंग पर दशकों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे शहर के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

श्री वैष्णव ने नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर कानपुर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस नई रेल सेवा के लिए कानपुरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

नई ‘कानपुर एक्सप्रेस’ से क्षेत्रीय परिवहन, औद्योगिक गतिविधियों और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, कानपुर और दिल्ली के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मल्टीमॉडल ट्रांजिट केंद्र आनंद विहार टर्मिनल के माध्यम से NCR के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

Have something to say? Post your comment
आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’

: आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’

दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना

: दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना

स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ

: स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की

: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की

भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

: भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

: चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

: छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

: फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

: राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

X