Monday, 16 November 2026
BREAKING
• आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’ • दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना • स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की • भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात • Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट • चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार • छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’ • फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’ • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

राष्ट्रीय

छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

Updated on Monday, November 16, 2026 16:23 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव को दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम बताया।

पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।”

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की शुभकामनाएं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ लोक आस्था का यह महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने लिखा कि सामाजिक सद्भाव, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पावन महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। भगवान सूर्यदेव और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण हों और हर घर खुशियों से आलोकित हो।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का संदेश
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ हमारी लोकआस्था, सांस्कृतिक निरंतरता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना भारतीय जीवन-दर्शन की उस शाश्वत भावना को अभिव्यक्त करती है, जिसमें संयम, साधना, पवित्रता और लोकमंगल का भाव सर्वोपरि है।

ओम बिरला ने आगे लिखा कि उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना नवीन आशा, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में नवचेतना के संचार का प्रतीक है। यह महापर्व परिवारों को आत्मीयता के सूत्र में बांधने के साथ समाज में सहयोग, समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कामना की कि छठी मैया की कृपा और भगवान सूर्य के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो। उन्होंने पोस्ट में कहा, हमारी लोकपरंपराओं की यह उज्ज्वल विरासत राष्ट्र में एकता, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को और प्रगाढ़ करे व भारत निरंतर उन्नति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे। सभी छठव्रतियों की श्रद्धा, तपस्या और अटूट निष्ठा को सादर नमन।

धर्मेंद्र प्रधान ने भी की प्रार्थना
पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि छठ महापर्व का आज प्रातः उषा अर्घ्य के साथ समापन हुआ। चार दिनों तक आस्था, श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण इस पावन पर्व पर छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। हर घर-आंगन खुशियों से रोशन रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

Have something to say? Post your comment
आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’

: आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’

दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना

: दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना

स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ

: स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की

: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की

भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

: भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

: चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

: फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

: राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

: भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

X