Monday, 16 November 2026
BREAKING
• भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात • Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट • चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार • छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’ • फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’ • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’ • जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी • राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट' • 'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन • भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

Updated on Monday, November 16, 2026 16:17 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाए हैं कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। भाजपा ने शनिवार को हैदराबाद में आयोजित 'भारत समिट' को 'एंटी-भारत समिट' करार दिया और कहा कि यह मंच प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने और भारत को कमजोर करने के लिए लगाया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे हैं। वे हर मंच से देश को बदनाम करने की साजिश और अराजकता फैलाकर भारत में अस्थिरता लाने का काम कर रहे हैं।

'भारत समिट' का जिक्र करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि यह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से आयोजित 'एंटी भारत समिट' था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो 'गुजरात इन्वेस्टमेंट समिट' होता था, भाजपा शासित राज्यों में भी इन्वेस्टमेंट समिट होता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस शासित राज्य में भारत का हित पीछे छूट जाता है। जो मंच भारत और तेलंगाना के लिए मजबूती प्रदान कर सके, उसे भारत को कमजोर करने, प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करने और अराजकता फैलाने के लिए लगाया जा रहा है।"

भाजपा प्रवक्ता ने 'भारत समिट' में आए इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक के नारों का जिक्र किया। गौरव भाटिया ने कहा, "दुर्भाग्य है कि भारतीय मंच से एक विदेशी भारतीय जनादेश को चुनौती देता है और उपहास उड़ाता है। जियाकोमो फिलिबेक ने मंच से 'वोट चोर-गद्दी छोड़' दिया। यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्हें रोकते नहीं हैं, बल्कि ताली बजाते हैं और हंसते हैं।"

गौरव भाटिया ने आगे कहा, "जब ये वीडियो किसी भारतीय ने देखा तो उसे बहुत ठेस लगी। शर्मिंदगी भी हुई कि हमारा नेता प्रतिपक्ष ऐसे विषय पर जो भारत की संप्रभुता से जुड़ा है, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा है, चो ताली कैसे बजा सकता है और खुश कैसे हो सकता है?"

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि 'राहुल गांधी चुनाव हारते-हारते पीएम मोदी के लिए नफरत की आंधी में बहते जा रहे हैं। 99 चुनाव वे (राहुल गांधी) अपनी पार्टी को हरवा चुके हैं। ये कहीं न कहीं उनकी खीज, उनकी निराशा है जो निकल रही है। राहुल गांधी का एक ही मकसद है भारत को बदनाम करना।'

गौरव भाटिया ने कहा, "कोई मंच हो, विदेशियों को बुलाओ, भारत के खिलाफ बयानबाजी करवाओ और इसे राहुल गांधी अपनी उपलब्धि समझते हैं। वे फिर से विदेशी दौरे पर निकल चुके हैं। वे हर बार विदेशी भूमि पर जाकर भारत के मजबूत लोकतंत्र पर झूठे और अनर्गल आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी यहां तक अपील कर चुके हैं कि विदेशी शक्तियों को भारत के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए।"

 

Have something to say? Post your comment
भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

: भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

: चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

: छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

: फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

: भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

: इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

: पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

: भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

: रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

X