Monday, 16 November 2026
BREAKING
• आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’ • दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना • स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की • भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात • Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तापमान में आएगी गिरावट • चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार • छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’ • फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’ • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

राष्ट्रीय

भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

Updated on Monday, November 16, 2026 16:29 PM IST

ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन सोमवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। ब्रिटिश सरकार ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण मंगलवार को आयोजित होने वाला 2026 का अर्थशॉट पुरस्कार समारोह होगा। इसके बाद शाही दंपति बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

ब्रिटिश सरकार की ओर से रविवार को जारी जानकारी के अनुसार, यह प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन की दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे। ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के मुताबिक, मुंबई में शाही दंपति समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे और भारत में हो रहे ऐसे प्रयासों को करीब से समझेंगे, जो देश के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

उनका कार्यक्रम कई प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें टिकाऊ शहरी परिवहन, विनिर्माण के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की पहल और भारत के प्रभावशाली रचनात्मक उद्योगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत के लिए यह यात्रा ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और टिकाऊ शहरी विकास जैसी चुनौतियां तेजी से नीतिगत प्राथमिकताओं का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में अर्थशॉट पुरस्कार का आयोजन भारत में पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे नवोन्मेषकों, उद्यमियों और युवा संगठनों के प्रयासों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने का अवसर भी है।

प्रिंस विलियम की ओर से स्थापित अर्थशॉट पुरस्कार का उद्देश्य दुनिया की गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान तलाशने वाले नवाचारों की पहचान करना, उन्हें सम्मानित करना और उनके विस्तार में मदद करना है। जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण, समुद्री संरक्षण और जैव विविधता का नुकसान इसके प्रमुख क्षेत्र हैं। इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार स्वरूप 10 लाख ब्रिटिश पाउंड की राशि दी जाती है।

इस बीच, मुंबई में शाही दंपति के दौरे को देखते हुए, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से 19 नवंबर तक दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में अस्थायी यातायात प्रतिबंध, मार्ग परिवर्तन और पार्किंग पर पाबंदियों की घोषणा की है। दक्षिण क्षेत्र के यातायात पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत की ओर से जारी अधिसूचना में हुतात्मा राजगुरु चौक, शहीद भगत सिंह मार्ग, बल्लार्ड पियर और एनसीपीए क्षेत्र के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव का उल्लेख किया गया है।
पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से यातायात संबंधी निर्देशों का ध्यान रखने और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment
आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’

: आत्मनिर्भरता के बड़े बदलाव की सराहना करते हुए बोले रक्षा उद्योग दिग्गज- ‘हम स्क्रूड्राइवर टेक्नोलॉजी नहीं हैं’

दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना

: दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की छठी मैया से देश की खुशहाली की प्रार्थना

स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ

: स्वदेशी LCA मार्क 1A इस वित्त वर्ष में वायुसेना में होगा शामिल, मार्क 2 अगले साल आने की उम्मीद: एयर चीफ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की

: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने गोलीबारी की

चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

: चक्रवात ‘अकवान’ के और तीव्र होने की संभावना, 18-19 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश के आसार

छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

: छठ महापर्व के समापन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘ उत्सव में दिखा दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम’

फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

: फिलीपींस यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, रवानगी से पहले कहा- ‘आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- ‘हमें श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही जीवन व्यतीत करना चाहिए’

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

: राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

: भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

X