Monday, 16 November 2026
BREAKING
• भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल • बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य • 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि • मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई • QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक • थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल • जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

राष्ट्रीय

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

Updated on Monday, November 16, 2026 15:37 PM IST

काहिरा : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद है।

गोयल यह बयान, मिस्र के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद आया है, जिसमें अगले उन्होंने पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को मजबूत करने के व्यापक अवसरों पर चर्चा की।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मिस्र के परिवहन मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल इंजीनियर कामेल अल-वजीर के साथ शानदार बैठक हुई। इस दौरान रेलवे, राजमार्गों, बंदरगाहों और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मिस्र के बुनियादी ढांचे के विकास में भारतीय और मिस्र की कंपनियों के बीच अधिक सहयोग देखने की उम्मीद है।"

उन्होंने मिस्र के उद्योग मंत्री खालिद हाशम अली माहेर से भी मुलाकात की और भारत-मिस्र के औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

वाणिज्य मंत्री ने कहा, "मिस्र में भारतीय व्यवसाय निवेश, रोजगार, निर्यात और नवाचार में योगदान दे रहे हैं। हमने उनके आगे के विकास में सहयोग करने के तरीकों पर चर्चा की। मिस्र की भौगोलिक स्थिति उसे अफ्रीका, यूरोप और अरब जगत का प्रवेश द्वार बनाती है। ऐसे में वह संयुक्त विनिर्माण, प्रौद्योगिकी साझेदारी और मजबूत सप्लाई चेन के लिए एक स्वाभाविक साझेदार है।"

दोनों देशों ने इस बात पर भी चर्चा की कि उनकी औद्योगिक नीतियां किस तरह 'मेक इन इंडिया' के पूरक बन सकती हैं। इसके अलावा ऑटोमेशन और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण तथा प्रौद्योगिकी साझा करके सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार किया गया।

इससे पहले गोयल ने रविवार को कहा था कि भारत और मिस्र अब समझौते के संदर्भ की शर्तों पर काम करेंगे और तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) या मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाओं का आकलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत और मिस्र के बीच व्यापार एवं निवेश को मजबूत करने के व्यापक अवसर हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते कारोबारी संबंधों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मिस्र में 700 से अधिक भारतीय कंपनियां पंजीकृत हैं।

यहां आयोजित भारत-मिस्र बिजनेस फोरम की बैठक से इतर समाचार एजेंसी से बातचीत में मंत्री ने कहा, "हमारे दोनों देशों के नेताओं के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के कारोबारी समुदायों के बीच भी मजबूत रिश्ते हैं।"

गोयल ने समाचार एजेंसी से कहा, "इसके अलावा, दोनों देशों की सभ्यताएं और इतिहास हजारों साल पुराने हैं। इसलिए, दोनों प्राचीन सभ्यताओं को करीब लाने के साथ-साथ हम व्यापार और उद्योग को भी करीब ला रहे हैं।"

भारत-मिस्र बिजनेस फोरम में विभिन्न क्षेत्रों की भारत और मिस्र की 300 से अधिक कंपनियां एक ही मंच पर एकत्रित हुईं।

 

Have something to say? Post your comment
इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

: इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

: पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

: भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

: रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

: अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

: ‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

: बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

X