Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध • नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो' • सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा • इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा • पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला • भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश • केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा • दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग • बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर • भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

राष्ट्रीय

इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

Updated on Sunday, November 15, 2026 17:13 PM IST

पुणे : गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का एक विमान रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आने के कारण सुरक्षित पुणे हवाई अड्डे पर लौट आया। हालांकि, एहतियात के तौर पर भारतीय वायु सेना ने पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया था।

विमान फ्लाइट संख्या 6ई 0623 (वीटी-आईजेडई) के रूप में संचालित हो रहा था। इसने पुणे से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान चालक दल ने पाया कि विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा रहा है और बाहर ही निकला हुआ है।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। इसके बाद हवाई अड्डा अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया।

पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दमकल गाड़ियों, एंबुलेंस और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात कर अलर्ट पर रखा गया।

मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत विमान ने रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, ताकि अधिकारी लैंडिंग गियर की स्थिति का दृश्य निरीक्षण कर सकें और विमान की वापसी को मंजूरी दे सकें।

इसके बाद विमान सुबह 9.04 बजे पुणे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। लैंडिंग के बाद आपातकालीन वाहनों की मदद से विमान को बे नंबर 7 तक ले जाया गया। इस दौरान तीन दमकल गाड़ियां और दो एंबुलेंस उसके साथ मौजूद थीं।

विमान की स्थिति सुरक्षित और सामान्य होने की पुष्टि के बाद सुबह 9.10 बजे आपातकाल वापस ले लिया गया।

विमान में सवार सभी 192 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को एयरोब्रिज के जरिए सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए उसने पुणे-गुवाहाटी उड़ान संचालित करने के लिए बेंगलुरु से एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का पता चलने पर फ्लाइट 6ई 623 पुणे लौट आई। मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "15 नवंबर 2026 को पुणे से गुवाहाटी के लिए संचालित इंडिगो की फ्लाइट 6ई 623 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का पता चलने पर अपने मूल हवाई अड्डे लौट आई और पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई। मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया।"

एयरलाइन ने कहा, "विमान की रखरखाव संबंधी जांच की जा रही है और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ही यह दोबारा परिचालन शुरू करेगा। उड़ान संचालित करने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।"

इंडिगो ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को नियमित रूप से अपडेट दे रही है। साथ ही उनके लिए भोजन और जलपान, वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और जहां लागू हो, वहां रिफंड की सुविधा उपलब्ध करा रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।

 

Have something to say? Post your comment
पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

: पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

: भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

: रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

: अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

: ‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

: बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

: गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

X